YouTuber Anurag dwivedi who came from small village, made much money that he even took his relatives on a trip to Dubai छोटे गांव से निकला यूट्यूबर अनुराग, दिल्ली में चमकी किस्मत; पैसा इतना कि रिश्तेदारों को भी घुमाया दुबई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छोटे गांव से निकला यूट्यूबर अनुराग, दिल्ली में चमकी किस्मत; पैसा इतना कि रिश्तेदारों को भी घुमाया दुबई

एक छोटे से गांव से निकलकर बेतहाशा दौलत और शोहरत बनाने वाली की दिल्ली में किस्मत चमकी थी। लग्जरी गाड़ियां और पैसा इतना रिश्तेदारों को भी दुबई की सैर कराई। ईडी जांच में फंसे अनुराग की हकीकत सामने आई है।

Fri, 19 Dec 2025 11:09 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
छोटे गांव से निकला यूट्यूबर अनुराग, दिल्ली में चमकी किस्मत; पैसा इतना कि रिश्तेदारों को भी घुमाया दुबई

यूपी के उन्नाव जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर करोड़ों की दुनिया तक पहुंचने का दावा, सोशल मीडिया पर बेतहाशा शोहरत, दुबई में भव्य शादी और जांच एजेंसियों के शिकंजे में आता नाम, यूट्यूबर और फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट अनुराग द्विवेदी आज सवालों के घेरे में है। अनुराग की दिल्ली पहुंचने के बाद किस्मत बदली। लग्जरी गाड़ियां और पैसा इतना रिश्तेदारों को भी दुबई की सैर कराई। तेजी से बदली जिंदगी ने जहां हजारों युवाओं को आकर्षित किया, वहीं सट्टा, रंगदारी और ईडी की कार्रवाई जैसी चर्चाओं ने इस चमक के पीछे के स्याह सच को उजागर किया।

ग्राम पंचायत भीतरेपार के मजरे खजूर से ताल्लुक का अनुराग द्विवेदी कभी साधारण ग्रामीण जीवन जीता था। चर्चाओं के मुताबिक, वर्ष 2017-18 में गांव में रहते हुए क्रिकेट सट्टेबाजी में लाखों गंवाने के बाद पिता की फटकार मिली और दोस्त संजीत कुमार के साथ दिल्ली चला गया। यहीं से किस्मत का पासा पलटा। दिल्ली में ड्रीम 11 जैसी फैंटेसी गतिविधियों से जुड़कर कथित तौर पर सट्टा खिलवाने का काम शुरू किया। इसके बाद में अपना फैंटेसी ऐप लॉंच किया। सोशल मीडिया के सहारे खुद को ‘फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट’ के तौर पर स्थापित किया। कभी साइकिल से चलनेवाले अनुराग के पास आज महंगी कारों का काफिला बताया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूबर अनुराग के घर ईडी का छापा, करोड़ों की लैंबार्गिनी, मर्सिडीज और BMW जब्त
ये भी पढ़ें:नीतीश नकाब विवाद में तहरीर देने वाली सुमैया राणा का घर से निकलना मना

यूट्यूब पर फॉलोअर्स की भीड़ जुटाने के बाद सात जनवरी 2024 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘तू कर लेगा’ नाम से मीट-अप किया, जिसमें उसके प्रशंसक शामिल हुए। लेकिन दिसंबर 2024 में विवादों ने जोर पकड़ा। दावा हुआ कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रोहित गोदारा फोन कर एक करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी दे रहा है। अनुराग ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा की गुहार लगाई, फिर पोस्ट हटा ली, जिससे चर्चाएं और तेज हो गईं। नवंबर 2025 में दुबई के होटल में भव्य शादी ने फिर सुर्खियां बटोरीं। करीब 100 रिश्तेदारों के हवाई टिकट व खर्च करने की बात सामने आई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।