SP leader Sumaiya Rana, is under house arrest; police deny, who complaint in the Nitish Kumar naqab controversy नीतीश नकाब विवाद में तहरीर देने वाली सुमैया का घर से निकलना मना, पुलिस का नजरबंदी से इनकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नीतीश नकाब विवाद में तहरीर देने वाली सुमैया का घर से निकलना मना, पुलिस का नजरबंदी से इनकार

नीतीश नकाब विवाद में तहरीर देने वाली सुमैया का घर से निकलना मना है। लखनऊ के लालकुआं स्थित उनके आवास पर कैसरबाग पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस नजरबंदी को लेकर इनकार कर रही है।

Thu, 18 Dec 2025 07:24 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश नकाब विवाद में तहरीर देने वाली सुमैया का घर से निकलना मना, पुलिस का नजरबंदी से इनकार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जुड़े नकाब विवाद में तहरीर देने वाली सपा की नेता सुमैया राणा की सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। उनका घर से निकलना मना हो गया है। लखनऊ के लालकुआं स्थित उनके आवास पर कैसरबाग पुलिस बल तैनात किया गया है। सुमैया राणा ने पुष्टि की है कि उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात है और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन हाउस अरेस्ट की बात से इनकार कर रहा है।

दो दिन पहले सपा नेता सुमैया राणा ने कैसरबाग कोतवाली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद के खिलाफ तहरीर दी थी। इस दौरान सपा नेता सुमैया राणा ने कहा कि नीतीश कुमार की यह हरकत बेहद शर्मनाक थी। उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद यह समझ में नहीं आ रहा था कि ये लोग महिलाओं के प्रति कैसी सोच रखते हैं। खासकर उस देश में जहां नारी को देवी के रूप में पूजते हैं। मामला बिहार में एक छात्रा को सम्मानित करने के दौरान कथित रूप से मुख्यमंत्री द्वारा उसका हिजाब हटाने से जुड़ा है। पुलिस को सुमैया राणा द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कैसरबाग पुलिस उनके आवास पर पहुंची। इस दौरान हाउस अरेस्ट किए जाने की चर्चा सामने आई। हालांकि, इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने नजरबंदी से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस टीम केवल तहरीर के संबंध में पूछताछ के लिए गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवाओं के लिए गुड न्यूज, नए साल पर डेढ़ लाख नौकरियां देने जा रही योगी सरकार
ये भी पढ़ें:अपर्णा बोलीं- अमर्यादित बयान वाले माफी मांगें; संजय ने कहा था-कहीं और छूते तो..

नीतीश को घेरने में लगे विपक्षी

आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस वक्त विवादों में घिर गए जब सार्वजानिक मंच से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने एक महिला का हिजाब खींच लिया। वीडियो वायरल होते ही विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार को घेरना शुरू कर दिया। हालांकि, जेडीयू की तरफ से सफाई दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।