young woman was raped aborted under assurance marriage she was forced to convert to Islam after feeding beef शादी का झांसा देकर युवती से रेप और अबॉर्शन; गोमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, मुकीम की हैवानियत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी का झांसा देकर युवती से रेप और अबॉर्शन; गोमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, मुकीम की हैवानियत

रायबरेली में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव और मारपीट का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर झोलाछाप डॉक्टर समेत सात लोगों पर केस दर्ज हुआ। आरोपी पर पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने और जबरन धर्म बदलने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी है।

Sat, 7 Feb 2026 03:42 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सलोन/रायबरेली
share
शादी का झांसा देकर युवती से रेप और अबॉर्शन; गोमांस खिलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव, मुकीम की हैवानियत

रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रसूलपुर गांव निवासी मोहम्मद मुकीम, जो पकसरावा गांव में झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता है, ने उनकी 24 वर्षीय बेटी को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उससे लगातार संपर्क बनाए रखा।

तहरीर के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन उसने यह जानकारी युवती से छिपाई। आरोप है कि उसने कई बार युवती को ऊंचाहार और सलोन स्थित ओयो होटलों में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, युवती का कई बार गर्भपात भी कराया गया। पीड़िता का कहना है कि बीते 4 फरवरी 2026 को भी आरोपी उसे सलोन के एक ओयो होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है..., सुसाइड के बाद युवक का वीडियो आया सामने

जब युवती ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह उसे अपनी मोटरसाइकिल से घर ले गया। वहां उसकी पत्नी, बच्चे और अन्य परिजन मौजूद थे। इसी दौरान युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि आरोपी ने कहा कि उसके धर्म में चार शादियां होती हैं और यदि उससे निकाह करना है तो पहले गाय का मांस खाना होगा और इस्लाम धर्म कबूल करना होगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और कथित तौर पर जबरन गाय का मांस खिलाने की कोशिश की।

विरोध करने पर आरोपी द्वारा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। किसी तरह वहां से निकलकर युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी मोहम्मद मुकीम समेत उसकी मां, बहन और अन्य परिजनों सहित कुल सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के बीच पहले से संबंध थे, लेकिन शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।