My religion is being changed, video of youth comes out after suicide, uproar मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है..., सुसाइड के बाद युवक का वीडियो आया सामने, हंगामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है..., सुसाइड के बाद युवक का वीडियो आया सामने, हंगामा

कानपुर के पनकी में सुसाइड करने वाले युवक रोहित सिंह का एक वीडियो सामने आया है। मौत से पहले बनाए गए वीडियो को देखकर परिजन ही नहीं हर कोई हैरान है। वीडियो में युवक जबरन धर्म परिवर्तन की बात कह रहा है।

Fri, 30 Jan 2026 01:57 PMYogesh Yadav कल्याणपुर (कानपुर) संवाददाता
share
मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है..., सुसाइड के बाद युवक का वीडियो आया सामने, हंगामा

पनकी के रतनपुर में गुरुवार को सुसाइड करने वाले रोहित सिंह के मामले में एक नया मोड़ आ गया। रोहित ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें उसने खुद के धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात कही थी। वीडियो सामने आते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शव को घर के पास ही रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों ने शांत कराया।

रतनपुर निवासी रोहित सिंह ने गुरुवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने युवक के ऊपर बाधा की बात कहीं थी। सुसाइड के दूसरे दिन शुक्रवार को युवक का मरने से पहले रिकार्ड किया गया वीडियो सामने आने से हर को हतप्रभ रह गया। इसमें युवक जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात कह रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने मजाक में कहा 'बंदरिया', आहत मॉडल पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों ने शव को घर के पास के चौराहे पर रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की बहन निशा सिंह ने बताया कि भाई रोहित 26 जनवरी को छोटी बहन के घर लखनऊ गया था। तब उन्नाव से लखनऊ के चारबाग तक काल रिसीव नहीं हुई थी। बहन के घर पहुंच कर उसने रोते हुए जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात बताई थी। उसने बताया था कि चार लोग ट्रेन में मिले थे। जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और चारबाग में एक मजार पर भी ले गए थे। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

धर्मांतरण सिंडिकेट की आशंका से गहराया रहस्य

इस घटना ने शहर में सक्रिय किसी संभावित धर्मांतरण सिंडिकेट की ओर इशारा किया है। परिजनों का आरोप है कि रोहित को ट्रेन में निशाना बनाया गया और उसे मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उसने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वे चार अज्ञात लोग कौन थे और क्या रोहित के पास उनके बारे में कोई और जानकारी थी। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि मृतक के फोन कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।