young woman was cheating scene atop water tank to demand marriage when her lover filled putting her hair with vermilion पानी की टंकी पर चढ़कर शादी के लिए तमाशा कर रही थी युवती, प्रेमी ने सिंदूर से भर दी मांग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पानी की टंकी पर चढ़कर शादी के लिए तमाशा कर रही थी युवती, प्रेमी ने सिंदूर से भर दी मांग

गोरखपुर में प्रेम-प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। काफी प्रयास के बाद भी वह नीचे नहीं उतरी। इसकी खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हाथ-पांव फूल गए।

Fri, 27 March 2026 09:00 PMDinesh Rathour गोरखपुर
share
पानी की टंकी पर चढ़कर शादी के लिए तमाशा कर रही थी युवती, प्रेमी ने सिंदूर से भर दी मांग

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में प्रेम-प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। काफी प्रयास के बाद भी वह नीचे नहीं उतरी। इसकी खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हाथ-पांव फूल गए। युवती का यह तमाशा तीन घंटे तक चलता रहा। युवती का कहना था कि वह तभी उतरेगी, जब उसकी शादी उसके प्रेमी से कराई जाएगी। इस घटना से पुलिस भी खासी परेशान रही। सूचना पर उसका प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया। वह पानी की टंकी पर चढ़ा और युवती की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ नीचे उतरी।

ग्राम पंचायत जंगल रसूलपुर नंबर दो के बंगला टोला निवासी एक हाईस्कूल की छात्रा शुक्रवार सुबह करीब दस बजे राघोपट्टी पडरी स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसने प्रेमी से शादी न होने पर आत्महत्या की धमकी दी। सूचना मिलने पर झंगहा थानेदार अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या, महिला के पति ने प्रेमी को मारकर जलाया शव

युवती के हंगामे के बाद पुलिस ने प्रेमी को बुलाया

पुलिस ने युवती के परिजनों मां बिंदु और भाई को मौके पर बुलाया, लेकिन इसके बावजूद वह नीचे नहीं उतरी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी विजय कौन्नौजिया को मौके पर बुलाया और युवती से मोबाइल पर बात कराई। युवती ने प्रेमी से मांग में सिंदूर भरने की शर्त रखी। पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी और महिला पुलिसकर्मी पानी की टंकी पर पहुंचे, जहां प्रेमी ने युवती की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद वह नीचे उतर आई। इस दौरान युवती कई बार टंकी से कूदने की धमकी देती रही, जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। बंगला टोला निवासी युवती और महुअरकोल निवासी विजय कौन्नौजिया, पुत्र जयप्रकाश कौन्नौजिया, दोनों हाईस्कूल के छात्र हैं और परीक्षा के दौरान ही उनके बीच प्रेम संबंध हुआ था। घटना के बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।