young woman hacked Samajwadi Party booth president death and arrived police station carrying bloodstained axe in banda रेप की कोशिश कर रहा था सपा बूथ अध्यक्ष, युवती ने फरसे से काट डाला, हत्या के बाद पहुंची पुलिस चौकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रेप की कोशिश कर रहा था सपा बूथ अध्यक्ष, युवती ने फरसे से काट डाला, हत्या के बाद पहुंची पुलिस चौकी

बांदा में गुरुवार को युवती ने दुष्कर्म की कोशिश करने पर सपा के बूथ अध्यक्ष को फरसे से काट डाला। इसके बाद खून से सना फरसा लेकर युवती पुलिस चौकी पहुंच गई।

Thu, 1 Jan 2026 09:21 PMDinesh Rathour बबेरू (बांदा)
share
रेप की कोशिश कर रहा था सपा बूथ अध्यक्ष, युवती ने फरसे से काट डाला, हत्या के बाद पहुंची पुलिस चौकी

यूपी के बांदा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में गुरुवार को युवती ने दुष्कर्म की कोशिश करने पर सपा के बूथ अध्यक्ष को फरसे से काट डाला। इसके बाद खून से सना फरसा लेकर युवती पुलिस चौकी पहुंच गई। युवती के हाथ में खून से सना फरसा देख चौकी में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक व सीओ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुरवल गांव के सपा के बूथ अध्यक्ष 48 वर्षीय सुखराज प्रजापति ने गुरुवार को पहले शराब पी और फिर पड़ोस में ही रहने वाली युवती के घर में घुस गया। युवती घर में अकेले थी। सुखराज ने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो सुखराज जोर जबरदस्ती करने लगा। दुष्कर्म का प्रयास करने पर युवती ने कमरे में रखा फरसा उठा लिया। चेतावनी के बाद भी जब सुखराज पीछे नहीं हटा तो उसके सिर में वार कर मौत के घाट उतार दिया। खून से लथपथ सुखराज जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर युवती की मां भी मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ पड़े सुखराज को देखा तो उसके होश उड़ गए।

खून से सना फरसा लेकर युवती घर से बाहर निकली और पांच सौ मीटर दूर स्थित पुलिस चौकी पहुंच गई। युवती को खून से सना फरसा लिए देख चौकी में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों को उसने फरसा दिखाते हुए कहा कि सुखराज उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था, इसलिए उसने उसे मार डाला है। यह सुन पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत और सीओ बबेरू सौरभ सिंह को सूचना दी गई। पुलिस ने फरसा बरामद करते हुए युवती को गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही देर बाद प्रभारी निरीक्षक व सीओ घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि हत्या करने वाली युवती को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है और जांच पड़ताल की जा रही है। सपा के बूथ अध्यक्ष के बेटे ने मामले में पुलिस को युवती के खिलाफ तहरीर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश, मंदिर में खंडित कीं दो मूर्ति, हंगामा

रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी थे

बबेरू विधानसभा से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया कि मुरवल निवासी सुखराज प्रजापति सपा का बूथ अध्यक्ष था। वह सक्रिय कार्यकर्ता भी था। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी थे। दोनों परिवारों में अच्छा मेलजोल भी था। पता नहीं किन कारणों से युवती ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस महिला से की लवमैरिज वह दूसरे से सेट हो गई, पति बोला-मेरी हत्या करवा देगी

घर में था आना-जाना

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुखराज व युवती के घर आमने-सामने हैं। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। मृतक के दो बेटे व पत्नी हैं। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। वहीं ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। मृतक की पत्नी संपत का कहना है कि युवती मुंगौड़ा खाने के बहाने साजिशन पति को ले गई थी। वहीं मेरे पति को मार डाला।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।