young man who went to meet girlfriend was beaten to death प्यार की मिली सज़ा! गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे गांव में फेंका शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्यार की मिली सज़ा! गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे गांव में फेंका शव

बस्ती में दोस्त की बहन से मिलने पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद उसका शव रस्सी और बांस के सहारे दूसरे गांव के सिवान में ले जाकर फेंक दिया।

Mon, 2 June 2025 08:36 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, बस्ती
share
प्यार की मिली सज़ा! गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरे गांव में फेंका शव

यूपी के बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन से मिलने पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद उसका शव रस्सी और बांस के सहारे दूसरे गांव के सिवान में ले जाकर फेंक दिया। युवक के गांव के कुछ लोग मोबाइल के लोकेशन के सहारे उसके शव तक पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग निवासी धुव्रचंद्र चौधरी का क्षेत्र के ही युवक से दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। ध्रुव का दोस्त एक मुकदमे में जेल चला गया। वह दोस्त की मदद में जुट गया। उसके मुकदमे की पैरवी करने लगा। इसी बीच उसकी दोस्त की बहन से नजदीकियां बढ़ गई। ध्रुवचंद के दोस्त के घर वालों को भनक लग गई। उन्होंने उसे सचेत किया। ध्रुवचंद कोई न कोई तरकीब ढूंढकर युवती से मिलता रहा। 31 मई की रात भी वह उससे मिलने पहुंच गया। युवती के दो भाइयों को जानकारी हो गई। दोनों ने पिता के साथ मिलकर ध्रुवचंद को पकड़ लिया और लाठी-डंडे पीट-पीटकर उसे मार डाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी के लिए रिश्ता देखने गई थी मां, खुद कर ली शादी, होने वाला दामाद ही बना पति

ध्रुवचंद्र का शव उन्होंने रस्सी और बांस के सहारे रेजल गांव के सिवान में ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। 31 मई की रात से ध्रुवचंद के गायब होने पर उसके परिजन परेशान हो गए। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। गांव के कुछ युवकों ने मेलआईडी और पासवर्ड की मदद से उसकी लोकेशन चेक की। लोकेशन के सहारे वे गांव से तीन किमी दूर गन्ने के खेत तक पहुंच गए। उन्होंने ध्रुव के मोबाइल पर फोन किया तो घंटी बजी। उसी आवाज के सहारे वे ध्रुवचंद के पास पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 शादियां कर सकता हूं... 2 बच्चों के बाप ने युवती से किया दुष्कर्म

सूचना पाकर एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में ही मामला सामने आ गया। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का टुकड़ा, प्लास्टिक की रस्सी व अन्य सामान बरामद किया गया है। दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।