young man studying as Hafiz in a madrasa raped a minor girl मदरसे में हैवानियत, हाफिज की पढ़ाई कर रहे छात्र ने नाबालिग से किया कुकर्म, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मदरसे में हैवानियत, हाफिज की पढ़ाई कर रहे छात्र ने नाबालिग से किया कुकर्म, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

बरेली के मदरसा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र से कुकर्म के आरोप में पुलिस ने हाफिज की पढ़ाई कर रहे युवक गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही दूसरे मदरसा छात्र के मोबाइल नंबर से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Tue, 24 June 2025 10:45 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बरेली
share
मदरसे में हैवानियत, हाफिज की पढ़ाई कर रहे छात्र ने नाबालिग से किया कुकर्म, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो

यूपी के बरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मदरसा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र से कुकर्म के आरोप में पुलिस ने हाफिज की पढ़ाई कर रहे युवक गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही दूसरे मदरसा छात्र के मोबाइल नंबर से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि फरीदपुर के गांव पिपरथरा के रहने वाले नवी हसन शाहजहांपुर के तिलहर स्थित मदरसा गुलशन-ए-मुस्तफा में धार्मिक पढ़ाई करता था। उसके साथ ही तिलहर क्षेत्र के एक गांव का 13 वर्षीय किशोर भी वहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान नवी हसन ने किशोर से कुकर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह किशोर से बार-बार कुकर्म करने लगा। कई बार उसने किशोर को अपने घर फरीदपुर के गांव पिपरथरा लाकर भी गंदी हरकत की। किशोर के परिवार वालों को जानकारी हुई तो सोमवार को उसके पिता ने नवी हसन के खिलाफ थाना फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टच किया तो टुकड़े कर दूंगी, सुहागरात पर दूल्हे को मिली धमकी,आशिक संग फरार दुल्हन

वहीं, सीतापुर में थाला लहरपुर के गांव ककराही के रहने वाले मोहम्मद जीशान ने भी नवी हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जीशान ने पुलिस को बताया कि वह भी नवी हसन के साथ मदरसा में पढ़ाता था। बातों में फंसाकर नवी हसन ने उसका मोबाइल ले लिया और उसके नंबर से ओटीपी मंगाकर अपने मोबाइल में ‘हैदरी दल बरेली 25’ नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बना लिया। इस आईडी के जरिये वह इंस्टाग्राम पर गैर कानूनी सामाजिक, धार्मिक एवं उन्माद फैलाने वाली पोस्ट वायरल करने लगा। दो मामले दर्ज होने के बाद फरीदपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए तो मंगलवार सुबह बीसलपुर रोड से नवी हसन को गिरफ्तार कर लिया गया। वह फरीदपुर से कहीं भागने की फिराक में था। तभी दबोच लिया गया। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें कई अश्लील वीडियो मिले हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।