young man was beaten with slippers stand like a rooster and smeared with soot महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा, मुर्गा बनाया फिर मुंह पर पोती कालिख, रहम की भीख मांगता रहा पिता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा, मुर्गा बनाया फिर मुंह पर पोती कालिख, रहम की भीख मांगता रहा पिता

झांसी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां महिला से छेड़खानी के आरोप पर एक परिवार के सदस्यों ने युवक पर बर्बरता सितम ढाया। उसे चप्पलों से पीटा। उसे मुर्गा बनाया और महिलाओं ने मुंह पर कालिख पोती। वहीं, पीड़ित का पिता रहम की गुहार लगाता रहा।

Fri, 23 May 2025 04:29 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, झांसी
share
महिला ने युवक को चप्पलों से पीटा, मुर्गा बनाया फिर मुंह पर पोती कालिख, रहम की भीख मांगता रहा पिता

यूपी के झांसी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां महिला से छेड़खानी के आरोप पर आक्रोशित परिवार के सदस्यों ने एक युवक पर बर्बरता सितम ढाया। उसे चप्पलों से पीटा। उसे मुर्गा बनाया और महिलाओं ने मुंह पर कालिख पोती। पीड़ित के पिता के सिर पैरों में रखकर माफी मांगने पर उसे पूरे गांव में घुमाया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने 2 के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये मामला पूंछ थाना क्षेत्र के महाराजगंज ढेरी गांव का है। महेश सविता का बेटा विपिन बीती शाम को बाजार जा रहा था। तभी गांव के रवींद्र सोनी, संतोष सोनी, प्रिंसी सोनी, हर्ष सोनी समेत एक अन्य ने उसे रोक लिया और अपने ही घर की महिला से छेड़खानी का झूठा शक जताने लगे। जिसका विपिन ने विरोध किया। तभी तैश में आकर इन लोगों ने उसे बेरहमी से पीटते हुए गांव के नुक्कड़ तक लाए। वहां गाली-गलौज कर उसे मुर्गा बनाया। गिड़गिड़ाने पर चप्पलों से पीटा। इंसानियत के दुश्मन यहीं नहीं रुके। उन्होंने घर की महिलाओं को बुलाया। महिला ने उसके मुंह पर कालिख पोती और चप्पलें मारी। वह चीख-पुकार उसे गाली दे रही थीं और पास खड़े लोग बढ़ावा। बेटे को बचाने पिता आया, हाथ जोड़े लेकिन, पीटने वाले इस सजा काफी कम बता रहे थे।

उन्होंने विपिन को नहीं छोड़ा, उसे पूरे गांव में घुमाया। करीब डेढ़ से दो घंटे तक इंसानित के दुश्मन खेल खेलते रहे। थक-हारकर पीड़ित के पिता ने इसकी सूचना थाने में दी। सूचना पर थाना प्रभारी जेपी पाल ने मौका-मुआयना किया। लेकिन, आरोपित वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गंभीरता लेते हुए तुरंत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपितों को पकड़ा गया है। पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो मासूमों को कमर में बांधकर कुएं में कूदी मां, दोनों बेटों की मौत
ये भी पढ़ें:यूपी में एक बार फिर अफसरों के तबादले, अब 27 PPS के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

दो घंटे तक इंसानित के दुश्मनों ने खेला खेल

महाराज गंज ढेरी गांव में कल (गुरुवार) का दिन इंसानियत के दुश्मनों का नाम रहा। उन्होंने गांव के बिपिन को बेहरमीं से पीटा। दो घंटे से उसके साथ खेल-खेलते रहे। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने चप्पलों से पीटा। लोगों ने मुर्गा बनाया। मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया। मंदिर से सड़क से पीटते हुए आक्रोशित लोग युवक को गांव के नुक्कड़ तक लाए। यहां कुछ-कुछ दूरी पर खड़े हो गए। वहां उसे मुर्गा बनाया। जब वह रोते हुए खड़ा हुुआ तो उसके साथ मारपीट की।

चप्पलें मारीं, मुंह में कुछ खिलाया भी

करीब तीन मिनट के वीडियो को गौर से देखें तो शर्म से नजरें खुद-ब-खुद झुक जाएंगी। एक युवक मुर्गा बना हुआ है। करीब छह से आठ लोग घेरे हुए हंै। दो बैठे हैं। तभी पिता आता है और रोने लगता है। कुछ लोग धक्का मारकर उसे अलग कर देते हैं। कुछ कहते ..बहुत बड़ी सजा नहीं दे रहे हैं। ..गम खाओ, ..महेश, ..तुमको लग रहा है, ..बड़ी सजा है? खड़े हो जाओ। तभी महिला आती है। और कालिक पोतकर गाली-गलौज करने लगती है। उसके मुंह में कुछ खिलाया। जो ठीक नहीं था। युवक उल्टी सी करने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्रा से रेप के बाद पेचकस घोंपकर की थी हत्या, अब फांसी पर लटकेगा हैवान
ये भी पढ़ें:महिला को बंधक बनाकर 3 दोस्तों ने रातभर किया गैंगरेप, मासूम को लेकर फरार हुआ पति

...मारो! ..बेटा ..बेटा मारो

शर्मसार करने वाली घटना यहीं नहीं थमती है। वीडियो में महिला युवक पर टूट पड़ती है। उसके मुंह पर कालिक पोतती है। तभी पीटने लगती है। पीछे से आवाज आती है। मारो-बेटा-मारो। पिता रोकने की कोशिश करता है। पास खड़े लोग पकड़ लेते हैं। ..कहते हैं कि महेश तुम नाटक नहीं करो। शांति रखो। सब ठीक हो जाएगा। जरा सी सजा दी है। गलत सजा दे रहे हो तो कोई बताओ। गम खाओ शात रऔ। तभी महिला युवक से मुंह खोलने के लिए कहने लगती है। फिर चेहरा सीधा करके चप्पले मारती हैं। पीड़ित के मुंह में कुछ खिलाने के बाद फिर चप्पलें मारती है।

गांव में पसरा सन्नाटा, परिवार में कोहराम

गुरुवार हुई घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। इंसानियत के दुश्मन भाग गए। शुक्रवार पीड़ित परिवार के घर कोहराम मचा रहा। पूरा परिवार कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। हालांकि पुलिस ने पूरा भरोसा दिलाया। ढांढस बंधाया। पिता महेश सविता ने थाने में तहरीर में बताया कि पूरी साजिश उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित व सामाजिक रूप से अपमानित करने के लिए रची गई थी। घटना के बाद उसका परिवार दहशत में है। वह घर के बाहर तक नहीं निकल पा रहा है। बेटे की हालत भी ठीक नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।