Young man kills live in partner for not changing her religion in Kanpur बेवफा थी वो...मजहब नहीं बदला तो मार डाला; युवक ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेवफा थी वो...मजहब नहीं बदला तो मार डाला; युवक ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या

कानपुर एक शख्स ने लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि महिला से गैर मर्दों से रिश्ता खत्म करने की बात कहने पर वह उसे दूसरी महिलाओं से दूर रहने को कहती थी। इस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया था।

Tue, 4 Nov 2025 03:40 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
बेवफा थी वो...मजहब नहीं बदला तो मार डाला; युवक ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने मामला सामने आया है। जहां रायपुरवा में लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या के आरोपित वाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपित का कहना है, 'मैं महिला से गैर मर्दों से रिश्ता खत्म करने की बात कहता था तो वह मुझसे दूसरी महिलाओं से दूर रहने को कहती थी। इस पर मैंने उससे कहा था कि धर्म परिवर्तन कर मुझसे निकाह कर लो, लेकिन उसने मना कर दिया था। 29 अक्तूबर की रात को हम दोनों ने शराब और मुर्गा पार्टी की। इसी दौरान महिला फिर से इन्हीं बातों पर विवाद करने लगी। इसी गुस्से में मैंने दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी।'

दरअसल लक्ष्मीपुरवा के शक्कर मिल खलवा में रहने वाली 35 साल की महिला मां की मौत के बाद उनके मकान में नौबस्ता के रहने वाले वाहिद के साथ लिव इन में रहती थी। गुरुवार से महिला के घर में ताला लगा था। शनिवार को घर के अंदर से दुर्गंध उठने और खून बहकर बाहर आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का ताला तोड़ा तो कमरे में तख्त के नीचे अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला था।

कमरे से वाहिद का आधार कार्ड मिला था। हालांकि घटना के बाद से वह फरार था। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि वाहिद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे अफीम कोठी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी के मुताबिक वाहिद ने बताया है कि महिला के अन्य मर्दों से भी संबंध थे। इसका वह विरोध करता था तो वह भी वाहिद को दूसरी औरतों से दूर रहने को कहती थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ वाहिद हत्या करके फरार हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 लाख रुपये और बाइक चाहिए…शादी से ठीक पहले दूल्हे की डिमांड

एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने की चर्चा

सूत्रों की मानें तो वाहिद ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर किया है। यहां उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद वह महिला के घर के बाहर ताला लगाकर चला गया था। नशा उतरने के बाद उसे एहसास हुआ कि महिला के मोहल्ले वाले उसके बारे में जानते हैं। उसे डर सताने लगा कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। इस पर उसने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। हालांकि रायपुरवा पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी कर अपनी पीठ थपथपा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फॉलोअर्स के लिए धर्म का अपमान, नाबालिग ने देवी-देवताओं पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।