young man died after a brain hemorrhage while playing PUBG late at night पबजी गेम की लत ने ली युवक की जान, देर रात खेलते समय फटी दिमाग की नस; मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पबजी गेम की लत ने ली युवक की जान, देर रात खेलते समय फटी दिमाग की नस; मौत

मेरठ में पबजी गेम की लत ने एक युवक की जान ले ली। देर रात तक मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक के दिमाग की नस फट गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो युवक का ब्लड प्रेशर 300 पार पहुंच गया था। दो दिन अस्पताल में उपचार के बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

Mon, 9 Feb 2026 06:29 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, मेरठ
share
पबजी गेम की लत ने ली युवक की जान, देर रात खेलते समय फटी दिमाग की नस; मौत

यूपी के गाजियाबाद में कोरियन गेम की लत में तीन बहनों द्वारा आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना के बाद मेरठ में पबजी गेम की लत ने एक युवक की जान ले ली। देर रात तक मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक के दिमाग की नस फट गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो युवक का ब्लड प्रेशर 300 पार पहुंच गया था। दो दिन अस्पताल में उपचार के बाद रविवार सुबह युवक की मौत हो गई।

खैरनगर गूलर वाली गली के रहने वाल प्रॉपर्टी डीलर फारुक का 22 वषीय बेटा मोहम्मद कैफ शुक्रवार रात हेडफोन लगाकर मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। परिजनों ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे गेम खेलते खेलते कैफ बेड से नीचे गिर गया। परिजनों को इसका पता लगा तो वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। तब उसका ब्लड प्रेशर 300 के पार पहुंच गया था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दो दिन दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह कैफ की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कैफ के जीजा शाहिद ने बताया कि कैफ परिवार में इकलौता बेटा था। डॉक्टरों ने ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिमाग की नस फटना मौत का कारण बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने भंडारे जा रहे 8 लोगों को रौंदा, चार की मौत

रात-रातभर खेलता था मोबाइल पर गेम

पबजी की लत ने परिवार एक इकलौता चिराग बुझा दिया। कैफ की अचानक हुई मौत के बाद परिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार करीब चार माह से कैफ को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने का शौक लगा था। इससे पहले वह रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। पिता फारुक ने बताया कि कैफ मोबाइल पर गेम खेलने का आदी हो चुका था। रात रातभर मोबाइल पर पबजी गेम खेलता था। कई बार परिजनों ने इससे मना किया लेकिन वह नहीं माना।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।