An out of control car ran over eight people attending a community feast on the Ganga Expressway killing four गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने भंडारे जा रहे 8 लोगों को रौंदा, चार की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने भंडारे जा रहे 8 लोगों को रौंदा, चार की मौत

रायबरेली में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात बेकाबू कार ने भंडारा खाने जा रहे गांव के बच्चे व महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में तीन दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हो गए।

Mon, 9 Feb 2026 05:53 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, रायबरेली
share
गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने भंडारे जा रहे 8 लोगों को रौंदा, चार की मौत

यूपी के रायबरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जगतपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात करीब साढ़े सात बजे बेकाबू कार ने भंडारा खाने जा रहे गांव के बच्चे व महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में तीन दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा। साथ ही कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटगई।

थाना क्षेत्र के कोड़रा चूली गांव में रविवार को आयोजित किए गए भंडारे में शामिल होने के लिए गांव के लोग जा रहे थे। इसी बीच निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रसेवे पर बेकाबू कार ने गांव की युवतियों के साथ बच्चों को रौंदते हुए निकल गई। इसमें 22 साल की हिमांशी, 20 साल की शालिनी और 55 साल की आसमा के साथ 14 साल की रश्मि की मौत हो गई। जबकि रोशनी, साधना, प्रिया पटेल व रिया पटेल के साथ रेशमा घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से भी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इस मामले में जगतपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायर्ड कृषि अधिकारी को 20 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 42 लाख वसूले

टेंपो पलटा,भाई-बहन संग चार की मौत

उधर, लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में भी शनिवार देर रात एक टेम्पो पुलिया की रेलिंग तोड़कर खाई में पलट गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑटो सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में टेम्पो चालक ने भी दम तोड़ दिया। खमरिया थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी वारिस का परिवार शनिवार को धौरहरा कस्बे में अपने एक रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में आया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।