young man condition worsened thinking it was due to poisonous substance and made him drink cow dung बीवी से झगड़े के बाद युवक की बिगड़ी हालत, जहरीला पदार्थ समझकर घरवालों ने पिलाया गोबर; मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बीवी से झगड़े के बाद युवक की बिगड़ी हालत, जहरीला पदार्थ समझकर घरवालों ने पिलाया गोबर; मौत

सिद्धार्थनगर में शनिवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हुई इस घटना के पीछे जहर खाने से मौत होने से आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

Sun, 2 Nov 2025 09:55 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, सिद्धार्थनगर
share
बीवी से झगड़े के बाद युवक की बिगड़ी हालत, जहरीला पदार्थ समझकर घरवालों ने पिलाया गोबर; मौत

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में शनिवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हुई इस घटना के पीछे जहर खाने से मौत होने से आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भगवतपुर गांव निवासी संतोष गुप्त (25) पुत्र लवकुश गुप्त गांव में ही किराए के मकान में पत्नी सुनैना और दो वर्षीय पुत्र के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कुछ विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद संतोष की तबीयत अचानक खराब होने लगी। घरवालों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और ज़हर खाने की आशंका जताते हुए घरेलू उपाय के तौर पर पहले उसे गोबर पिलाया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

आनन-फानन में परिजन उसे इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सिद्धार्थनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि संतोष मिलनसार स्वभाव का युवक था, उसकी मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी में बार रेस्टोरेंट नीचे युवक का मिला लहूलुहान शव, हत्या का आरोप
ये भी पढ़ें:घर के अंदर रोता रहा मासूम, बाहर नशेबाज पिता ने पीट-पीटकर मां को मार डाला

अस्पताल में भर्ती मां-बेटे को खाना देने जा रहे पिता की हादसे में मौत

उधर, लखनऊ के काकोरी इलाके में रविवार को अस्पताल में भर्ती मां और बेटे के लिए खाना लेकर जा रहे किसान श्यामलाल पांडेय की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। आगरा एक्सप्रेसवे की सार्विस लेन पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह करीब पांच फिट उछलकर सड़क पर गिरे। सिर फटने से उनकी मौत हो गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।