मनचले ने सरेआम किशोरी के साथ की बदसलूकी, सड़क पर पीटा, फिर गला दबाकर की मारने की कोशिश
मेरठ जिले में मनचले ने 14 साल की किशोरी का रास्ता रोका और खींचतान कर दी। विरोध पर आरोपी ने किशोरी को पीटा और गला दबा दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। अब पुलिस ने वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

यूपी के मेरठ जिले के किठौर क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मनचले ने 14 साल की किशोरी का रास्ता रोका और खींचतान कर दी। विरोध पर आरोपी ने किशोरी को पीटा और गला दबा दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। घटना की वीडियो फुटेज अब सामने आई है तो मनचले की हिमाकत का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
किशोरी तीन अक्टूबर को अपनी नानी के घर आई थी। गली में जानू ने उसका रास्ता रोका और छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर खींचतान करते हुए मारपीट की। छात्रा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। करीब 10 सेकेंड तक आरोपी ने किशोरी का गला दबाए रखा और गली में खींचता रहा। छात्रा ने आरोपी को धक्का दिया। मौके पर हंगामा हो गया। इस पर आरोपी फरार हो गया। उसके घर पर शिकायत की तो आरोपी पक्ष ने धमकी दी।
पीड़िता को लेकर उसकी मां किठौर थाने पहुंची। यहां जानू के खिलाफ छेड़छाड़ और हमले की तहरीर दी गई। पुलिस को वीडियो फुटेज भी दी गई। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। इस मामले किठौर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी से मारपीट और हमले की वीडियो वायरल होना पाया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
उधर, बिजनौर में सोशल मीडिया पर ‘सनकी शूटर’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित के पिता का आरोप है कि उन्होंने करीब डेढ़ महीने पहले इस घटना की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।




साइन इन