You should do your duty without any worry, leave the solution to the government, CM Yogi Adityanath told the CRPF jawan आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिए, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए, CRPF जवान से सीएम योगी बोले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिए, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए, CRPF जवान से सीएम योगी बोले

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन किया। फरियादियों की समस्याएं सुनीं। निराकरण के निर्देश दिए। वहीं एक सीआरपीएफ जवान की भी समस्या सुनी। योगी ने जवान से कहा कि आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिए, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए।

Mon, 13 Oct 2025 01:54 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिए, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए, CRPF जवान से सीएम योगी बोले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर सोमवार की भांति इस बार भी 'जनता दर्शन' किया। सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' में प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी के पास गए, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। 'जनता दर्शन' में लोग पुलिस, बिजली, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की समस्या को लेकर पहुंचे। वहीं बुलंदशहर निवासी सीआरपीएफ जवान जमीन विवाद से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए। जांच कराएंगे और प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से आये पीड़ितों की समस्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं सुनीं। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिर अफसरों को निर्देश दिए। योगी ने अफसरों से कहा कि निश्चित समयावधि में समाधान कराएं और पीड़ित से फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है। उत्तर प्रदेश सरकार पहले दिन से ही निरंतर इसी धारणा के साथ कार्य कर रही है। सरकार लगातार लोगों के हितों के लिए काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायावती क्यों डरी हैं? कोई राज छिपा है; चंद्रशेखर आजाद ने गर्लफ्रेंड पर भी दिया

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों के साथ आए बच्चों से बातचीत की। योगी आदित्यनाथ ने बच्चों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।