मायावती क्यों डरी हैं? कोई राज छिपा है;’ चंद्रशेखर आजाद ने गर्लफ्रेंड पर भी दिया जवाब
यूपी के प्रयागराज के कादिलापुर के राजारानी गार्डन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत करने आए चंद्रशेखर ने मायावती का कोई राज छिपा होने की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि वह डरी हुई हैं। चंद्रशेखर गर्लफ्रेंड पर जवाब दिया।

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसा है। प्रयागराज के कादिलापुर के राजारानी गार्डन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होने आए चंद्रशेखर ने कहा कि मायावती का कोई राज छिपा है। वह क्यों डरी हुई हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि मायावती जी ने रैली में योगी सरकार और भाजपा की तारीफ की। वह डरी क्यों हैं? उन्हें आखिर कौन डरा रहा है? कथित गर्लफ्रेंड की ओर से लगाए जा रहे आरोप पर भी सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि जब राजनीतिकरेंगे तो आरोप लगते ही रहेंगे।
जाति पूछकर दलितों को मारा जा रहा
चंद्रशेखर ने रविवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश का माहौल आज किसी से छिपा नहीं है। देश में जाति पूछकर दलितों को मारा जा रहा है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सीजेआई पर जूता फेंका गया। यह जूता पूरे दलित और पिछड़े समाज पर पड़ा है। रायबरेली की घटना का जिक्र करते हए कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों को मारने वाले हंसकर कह रहे थे कि वे किनके लोग हैं। इससे साबित होता है कि यूपी में दलितों की हैसियत क्या है। यहां दलित सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन इससे समाज बंटने वाला नहीं है। जाति के आधार पर समाज में वोट मांगे जाने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोप पर कहा कि जाति के आधार पर मारा जरूर जा रहा है।
दलितों पर अत्याचार हो रहा
पिछले दिनों लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की रैली में पार्टी प्रमुख मायावती की ओर से योगी सरकार की तारीफ करने के सवाल पर आजाद ने कहा कि शायद उनका (मायावती) कोई राज छिपा है। वो क्यों डर रही हैं। ऐसा लगता है कि उनको डराया जा रहा है। दलितों पर अत्याचार हो रहा है और मायावती सरकार की तारीफ कर रही हैं।




साइन इन