You never know what Swami Prasad Maurya might say next, Samajwadi Party leader Shivpal Yadav said स्वामी प्रसाद मौर्य कब क्या बोल दें पता नहीं, शिवपाल यादव बोले- गंभीरता से नहीं लेता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्वामी प्रसाद मौर्य कब क्या बोल दें पता नहीं, शिवपाल यादव बोले- गंभीरता से नहीं लेता

स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सपा नेता शिवपाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह मेरे मित्र हैं, वह कौन सी बात कहां कह दें पता नहीं है। उनके बयान को हम बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह कब क्या बोलते हैं यह पता नहीं होता है।

Mon, 3 Nov 2025 04:57 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
स्वामी प्रसाद मौर्य कब क्या बोल दें पता नहीं, शिवपाल यादव बोले- गंभीरता से नहीं लेता

सपा के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय सचिव व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य मेरे मित्र हैं, वह कौन सी बात कहां कह दें पता नहीं है। उनके बयान को हम बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह कब क्या बोलते हैं यह पता नहीं होता है। शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोला। शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास नहीं विकास दिखाकर सरकार व जनता को ठगा जा रहा है। भाजपा सरकार केवल लूटने का काम कर रही है। हमें पता है कि बदायूं के विधायक व जनप्रतिनिधि अफसरों की मदद लेकर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और यह साबित भी हो चुका है। लेखपाल भी उनके दबाव में दूसरों की जमीन पर गठ्ठा डाल देते हैं। भाजपा सरकार में लूट हो रही है। तहसीलों में व्यापक भ्रष्टाचार तो जिलेभर में भाजपा जनप्रतिनिधि कब्जा करने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं देश को कमजोर किया जा रहा है क्योंकि यूपी में होने वाले काम को अब प्रदेश के लोगों को काम नहीं मिलेगा क्योंकि इस प्रदेश को लूटने का काम हो रहा है।

दो दिवसीय दौरे पर बदायूं पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव दहगवां क्षेत्र में राव फार्मस के उद्घाटन में पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी व केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी-योगी सरकार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। भाजपा देश व प्रदेश में ध्रवीकरण को बढ़ावा दे रही है। विकास के नाम पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। किसानों के खेतों में जो ट्यूबवेल लगे हुए हैं, यह मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल की देन है। सपा ने अपने शासनकाल में किसानों के बिजली बिल को माफ कराया और गांवों के लिए पक्की सड़कें देने का काम किया।

तहसीलों में भी व्यापक भ्रष्टाचार

शिवपाल ने कहा कि तहसीलों में भी व्यापक भ्रष्टाचार है। विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा सरकार को उखाड़कर फेंकना है और इस काम का जिम्मा पीडीए ने उठाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव सभी को एक साथ लेकर चल रहे हैं और पार्टी में कोई भी मनमुटाव व भेदभाव नहीं है। पीडीए नाम देकर पिछड़ा, दलित व मुस्लिम सहित अन्य सभी वर्गों को जोड़ा गया है। 2027 में बदायूं की सभी छह विधानसभा सीटों को जीतकर जिले में एक बार फिर सपा का परचम लहराएगा। सभी सपा कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और 2027 में अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लें। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक कोई उल्लेखनीय काम नहीं कराया है। प्रदेश के ज्यादातर गांवों की सड़कें टूटी हुई हैं। अगर आठ साल बाद भी सड़क टूट जाती है तो उस पर काम किया जा सकता है।

भाजपा तो केवल बदायूं में विकास के नाम पर श्रेय लेने में जुटी

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि भाजपा जातिवाद व धार्मिक तुष्टीकरण के जरिए लोगों को भटकाने व लड़ाने का काम करती है। विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। जनता भी सब कुछ समझ चुकी है इसीलिए जनता ने मन बना लिया है और 2027 में प्रदेश में फिर सपा की सरकार बनेगी। सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बदायूं में हाईवे से लेकर गांव-गांव की सड़कों का विकास, मेडिकल कालेज और शहर का विकास जो कुछ भी दिख रहा है, सभी सपा सरकार की देन है। भाजपा तो केवल बदायूं में विकास के नाम पर श्रेय लेने में जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:470 MP होंगे तभी देश बनेगा हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समाज पर भी बोले रामभद्राचार्य
ये भी पढ़ें:लखनऊ में अब बाग में मिला महिला का शव, पास ही पड़ा था मोबाइल; इलाके में सनसनी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।