Woman body found in a garden in Lucknow; mobile phone found nearby; the incident has caused a sensation in the area लखनऊ में अब बाग में मिला महिला का शव, पास ही पड़ा था मोबाइल; इलाके में सनसनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ में अब बाग में मिला महिला का शव, पास ही पड़ा था मोबाइल; इलाके में सनसनी

यूपी की राजधानी लखनऊ में अब माल के बसहरी गांव में बाग में सोमवार दोपहर एक महिला का शव पड़ा मिला। आशंका है कि हत्याकर उसका शव फेंका गया है। पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है।

Mon, 3 Nov 2025 03:25 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ में अब बाग में मिला महिला का शव, पास ही पड़ा था मोबाइल; इलाके में सनसनी

यूपी की राजधानी लखनऊ में अब माल के बसहरी गांव में बाग में सोमवार दोपहर एक महिला का शव पड़ा मिला। आशंका है कि हत्याकर उसका शव फेंका गया है। पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके पूर्व 15 अक्टूबर को पारा के विक्रमनगर में फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का कत्ल कर नग्न शव बोरे में भरकर फेंका गया था। दो दिन पूर्व एक महिला की हत्याकर बदमाशों ने शव बोरे में भरकर निगोहां के बांक नाले में फेंका था।

घटना की जानकारी पर पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी, एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे पुलिस बल के साथ बसहरी गांव पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। डीसीपी ने बताया कि शव कि पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त के लिए सभी थानों को फोटो भेजी गई है। इसके साथ ही गुमशुदगी का ब्योरा मांगा गया है।

पहले फेंकी लाशों की पहचान नहीं

आपको बता दें कि इससे पहले शहर में 15 दिन में युवक (40) और महिला (35) दो के कत्ल कर एक ही तरह बोरी में शव भरकर हत्यारे फेंककर फरार हो गए। पारा के विक्रमनगर फ्लाईओवर के पास हत्याकर फेंके गए शव की शिनाख्त अभी तक पुलिस करा नहीं पाई थी कि शनिवार को निगोहां के बांक नाले में महिला का शव मिला। महिला की भी हत्या कर फेंका गया। अब पुलिस दोनों शवों को एक-दूसरे से जोड़कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने रविवार को इस संबंध में पारा इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह से बात की। युवक के शव के पूरी जानकारी ली। अब दोनों थानों की पुलिस इन शवों को जोड़कर शिनाख्त का प्रयास कर रही हैं।

महिला और पुरुष की गुमशुदगी का ब्योरा मांगा

इस संबंध में सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली पुलिस से भी संपर्क किया है। वहां पर दर्ज महिला और पुरुष की गुमशुदगी का ब्योरा मांगा है। थाना प्रभारी निगोहां ने बताया का शरीर सड़ चुका था। बहुत दुर्गंध आ रही थी। शव करीब दो हफ्ते पुराना आंका जा रहा है। उसमें ईंट और पत्थर के टुकड़े भी मिले थे। 15 अक्टूबर को पारा में विक्रमनगर फ्लाईओवर के नीचे बोरे में युवक का शव मिला था। युवक नग्न था। सिर कूचकर उसकी हत्या की गई थी। अबतक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ को इन 5 जिलों से जोड़ेगा 250 किलोमीटर लंबा 6 लेन विज्ञान पथ, आसान होगा सफर
ये भी पढ़ें:कमीशन मांगने पर बीएसए और 2 डीसी पर मुकदमे आदेश, विभाग में मचा हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।