अब्दुल्ला रेजीडेंसी कॉलोनी में गरजा योगी सरकार का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में योगी सरकार बुलडोजर गरजा। लिस-प्रशासन की मौजूदगी में आवास विकास टीम ने करीब 300 मीटर में अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

यूपी के मेरठ में योगी सरकार का बुलडोजर ऐक्शन हुआ। हापुड़ रोड स्थित अब्दुल्ला रेजीडेंसी कॉलोनी को लेकर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ.सोमेन्द्र तोमर की शिकायत पर जांच के दौरान अब अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में आवास विकास टीम ने करीब 300 मीटर में अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पुलिस, प्रशासन और आवास विकास की टीम ने दूसरे दिन भी अब्दुल्ला रेजीडेंसी के मामले की जांच की।
हापुड़ रोड स्थित नौचंदी ग्राउंउ के पास निर्माणाधीन अब्दुल्ला रेजीडेंसी को लेकर ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर की शिकायत पर डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर डा.दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। टीम में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, आवास विकास के एसई राजीव कुमार भी शामिल हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है अब्दुल्ला रेजीडेंसी में हिंदू समाज के लोगों को जगह नहीं दी जा रही है।
हालांकि बिल्डर ने आरोप से इनकार किया है। टीम अब्दुल्ला कॉलोनी से संबंधित आठ बिंदुओं पर जांच कर रही है। मंगलवार को तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। जांच कमेटी ने पैमाईश कराई तो कॉलोनी में करीब 300 मीटर जमीन पर कब्जा मिला। आवास एवं विकास परिषद की टीम ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने बताया अब्दुल्ला रेजीडेंसी का मानचित्र 22 हजार वर्ग मीटर का स्वीकृत हुआ था। मौके पर पैमाइश कराई तो करीब 300 मीटर जमीन ज्यादा मिली। टीम ने कॉलोनी का बाउंड्रीवॉल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अब बिल्डर को 300 मीटर जमीन छोड़कर बाउंड्री करनी होगी। टीम जमीन के रिकार्ड, मानचित्र, जमीन की प्रकृति को लेकर भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने जांच पूर्ण होने तक किसी टिप्पणी से इनकार किया है।




साइन इन