Yogi government to undertake this work in 11,350 gram panchayats before UP elections, providing convenience to the youth चुनाव से पहले 11350 ग्राम पंचायतों में यह काम करने जा रही योगी सरकार, युवाओं को बड़ी सहूलियत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चुनाव से पहले 11350 ग्राम पंचायतों में यह काम करने जा रही योगी सरकार, युवाओं को बड़ी सहूलियत

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार पहले चरण में 11350 ग्राम पंचायतों में बड़ा काम करने जा रही है। इससे यहां के युवाओं को बड़ी सहूलियत मिलेगी। हालांकि यह सुविधा ग्राम पंचायतों को देगी।

Thu, 18 Dec 2025 03:05 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
चुनाव से पहले 11350 ग्राम पंचायतों में यह काम करने जा रही योगी सरकार, युवाओं को बड़ी सहूलियत

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी चल रही है। इस बीच गांवों के लिए युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। पंचाय चुनाव से पहले ग्राम पंचायतों में योगी सरकार युवाओं के लिए बड़ी सहूलियत देने जा रही है। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा जल्द दी जाएगी। सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। पहले चरण में 11350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। जिसमें युवाओं को ई बुक्स, वीडियो व ऑडियो लेक्चर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की युवा आसानी से तैयारी कर सकेंगे।

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर जल्द से जल्द डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा युवाओं को उपलब्ध कराई जानी है। हर डिजिटल लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें से दो लाख रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था होगी, 1.30 लाख से आईटी उपकरण और 70 हजार रुपये से फर्नीचर खरीदा जाएगा। ई-लाइब्रेरी में 20 हजार डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसकी मदद से युवा बेहतर ढंग से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। आगे चरणबद्ध ढंग से सभी ग्राम पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहरे- ठंड को लेकर योगी के सख्त निर्देश, अलर्ट रहें अधिकारी; गाइडलाइन भी जारी
ये भी पढ़ें:यूपी में ठंड के चलते इस जिले में स्कूल 20 तक बंद, लखनऊ-बाराबंकी में समय बदला

मतदाता सूची में 40.19 लाख वोटर बढ़े

उत्तर प्रदेश में इस बार होने वाले पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 40.19 लाख वोटर बढ़े हैं। कुल 3.26 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। मतदाता ड्राफ्ट सूची 23 दिसम्बर को आएगी । राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने जानकारी दी। आपको बता दें कि 2026 अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। इसको लेकर तैयारियां भी तेजी से चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।