Schools up to class 8 in Bareilly will remain closed until 20th, Lucknow and Barabanki school timing change due to cold यूपी में ठंड के चलते इस जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 20 तक बंद, लखनऊ-बाराबंकी में समय बदला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में ठंड के चलते इस जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 20 तक बंद, लखनऊ-बाराबंकी में समय बदला

यूपी में ठंड और कोहरे ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बरेली में कक्षा 8 तक स्कूल 20 तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं लखनऊ और बाराबंकी जिले में स्कूलों का बदल दिया है।

Wed, 17 Dec 2025 09:19 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में ठंड के चलते इस जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 20 तक बंद, लखनऊ-बाराबंकी में समय बदला

यूपी में ठंड और कोहरा बढ़ने लगा है। बरेली में अत्याधिक ठंड की वजह से जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल 20 दिसंबर तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने जिल में कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के मुताबिक अत्याधिक ठंड और कोहरे के चलते जिले में संचालित आठवीं तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश रहेगा। वहीं सीतापुर, बदायूं और शाहजहांपुर के बाद अब राजधानी लखनऊ और बाराबंकी में भी स्कूलों का समय बदला है। डीएम के निर्देश अव राजधानी में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। वहीं बाराबंकी में ठंड के कारण आठवीं तक के विद्यालयों का समय 10 से 3 तक कर दिया गया है।

दरअसल, लखनऊ में लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। इसे लेकर अभिभावक लंबे समय से स्कूलों का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय इस आदेश का सख्ती से पालन करें। बाराबंकी में भी समय बदला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोहरे- ठंड को लेकर योगी के सख्त निर्देश, अलर्ट रहें अधिकारी; गाइडलाइन भी जारी
ये भी पढ़ें:DM अंकल प्लीज! हमारी छत से ये तार हटवा दो, बच्चियों की गुहार पर कलेक्टर का ऐक्शन

इससे पहले बदायूं डीएम ने स्कूलों के समय बदलने को लेकर आदेश भी जारी किया था। डीएम के अनुसार के अनुसार आठ तक के सभी स्कूलों को अब 10 बजे से तीन बजे तक संचालित किया जाएगा। बदायूं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया। डीएम ने आदेश में कहा है कि सर्दी को देखते हुए जिले में परिषदीय, माध्यमिक एवं सहायता प्राप्त, समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय बदलकर उनकी कक्षाओं को 10 बजे से शुरू कराकर तीन बजे तक संचालित किया जाएगा। डीएम के इस आदेश को सभी स्कूल प्रबंधकों को भेज दिया गया है। वहीं इससे पहले सीतापुर में भी एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यहां भी स्कूलों में कक्षाओं को 10 बजे से शुरू कराकर तीन बजे तक संचालित किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।