Will the Lucknow Metro run from 2:30 pm on Holi 4 March? Passengers also have this request कल होली पर लखनऊ में मेट्रो कितने बजे से चलेगी? यात्रियों से ये अनुरोध भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कल होली पर लखनऊ में मेट्रो कितने बजे से चलेगी? यात्रियों से ये अनुरोध भी

यूपी की राजधानी लखनऊ में होली वाले दिन चार फरवरी को दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो रेल सेवा बंद रहेगी।  लखनऊ के सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन एवं मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन टर्मिनल से यह सेवाएं पूर्व की तरह संचालित की जाएंगी।

Tue, 3 March 2026 05:37 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कल होली पर लखनऊ में मेट्रो कितने बजे से चलेगी? यात्रियों से ये अनुरोध भी

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में होली वाले दिन चार फरवरी को दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो रेल सेवा बंद रहेगी। मेट्रो रेल के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे के बाद रात 10:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। लखनऊ के सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन एवं मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन टर्मिनल से यह सेवाएं पूर्व की तरह संचालित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि होली के अवसर पर गीले या रंग से भीगे वस्त्रों में यात्रा करने से परहेज करें, जिससे ट्रेन एवं स्टेशन की स्वच्छता बनी रहे।

हादसा होने पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी सहायता

वहीं लखनऊ में होली त्योहार को देखते हुए सड़क सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को परिवहन आयुक्त कार्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। यह पांच मार्च तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। यहां मौजूद अधिकारी प्रदेश भर में सड़क दुर्घटनाओं की त्वरित सूचना प्राप्त करेंगे। मौके पर सहायता भिजवाएंगे। साथ ही आम जनमानस के लिए सुगम परिवहन की व्यवस्था भी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली बाद लखनऊ से चलेंगी अतिरिक्त 350 बसें, यहां के लिए सफर होगा आसान

0522-2613978 पर संपर्क किया जा सकेगा

कंट्रोल रूम में किसी भी हादसे की सूचना और सड़क सहायता के लिए फोन नंबर 0522-2613978 पर संपर्क किया जा सकेगा। यह पांच मार्च तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने निर्देश दिया है जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है, वह अपने समय से उपस्थित रहें। वहां आने वाली काल्स का समुचित निराकरण कराएंगे। किसी भी प्रकार से घटित सड़क दुर्घटना संबंधी सूचना उन्हें उपलब्ध कराएंगे, जिससे कि समय रहते सहायता आदि के लिए कदम उठाए जा सकें। कंट्रोल रूम में ड्यूटी को तीन शिफ्टों में बांटा गया है। प्रत्येक शिफ्ट में सड़क सुरक्षा मुख्यालय, प्राविधिक में तैनात प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(आरटीओ) को प्रभारी बनाया गया है। प्रत्येक प्रभारी के साथ दो कर्मचारी लगाए गए हैं, जो कि आने वाले फोन को दर्ज करेंगे, प्रभारी को अवगत कराएंगे। आवश्यकतानुसार मौके पर सहायता पहुंचाने के लिए संबंधितों को सूचना देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर ऐसी हो व्यवस्था, योगी सरकार के मंत्री का अधिकारियों को ये निर्देश
ये भी पढ़ें:लखनऊ में होली की शोभायात्रा की सुरक्षा में 4000 से अधिक पुलिस, कैमरे से भी नजर

इन अस्पतालों की ब्लड बैंक में खून उपलब्ध

होली के मद्देनजर सड़क व अन्य हादसे में घायलों के लिये अस्पतालों में उपचार के लिये बेड आरक्षित किये गए हैं। इन अस्पतालों की ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में खून भी उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर घायलों को अस्पतालों में खून उपलब्ध होगा। केजीएमयू, लोहिया संस्थान, पीजीआई के अलावा बलरामपुर, सिविल और लोक बंधु अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। अस्पताल के निदेशक व सीएमएस ने ब्लड बैंक के प्रभारियों को होली के चलते जरूरी निर्देश जारी किये हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।