Yogi government is going to carry out this work in 410 gram panchayats of Lakhimpur Kheri योगी सरकार 410 ग्राम पंचायतों में करने जा रही यह काम, गांव में जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार 410 ग्राम पंचायतों में करने जा रही यह काम, गांव में जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी

योगी सरकार ने लखीमपुर खीरी की 410 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन करने जा रही है। यह पाठशालाएं 12 से 29 दिसम्बर के बीच आयोजित की जाएंगी। अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव जाएंगे।

Wed, 10 Dec 2025 06:40 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी सरकार 410 ग्राम पंचायतों में करने जा रही यह काम, गांव में जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी

यूपी की योगी सरकार ने गांवों के किसानों की बेहतरी के लिए कदम उठाया है। किसानों को कृषि की नई तकनीकी और फसलों के उत्पादन बढ़ाने के साथ खरपतवार प्रबंधन के बारे में जानकारी देने के लिए लखीमपुर खीरी की 410 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। यह पाठशालाएं 12 से 29 दिसम्बर के बीच आयोजित की जाएंगी। अधिकारी और कर्मचारी गांव-गांव जाएंगे। पाठशालाओं में कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पशुपालन व उद्यान विभाग के अफसर भी शामिल होंगे।

उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि किसानों की बात किसानों के साथ के उद्देश्य से किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी देने के लिए ग्राम पंचायतों में 12 से 29 दिसंबर के बीच किसान पाठशाला आयोजित की जाएंगी। कृषि विभाग की तकनीकी टीम गांव-गांव जाकर जाकर किसानों को जागरूक करेगी। पशुपालन और उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी किसान पाठशाला में शामिल रहकर किसानों की समस्याओं का समाधान बताएंगे। पाठशालाओं के माध्यम से कृषि व कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। लाभ पाने में आ रही दिक्कतों को दूर कराया जाएगा।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन दो से शाम पांच बजे तक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, कृषि कल्याण केन्द्र, साधन सहकारी समितियों में किया जाएगा। किसानों से पाठशाला में शामिल होने की अपील की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने पूरी की ये मांग
ये भी पढ़ें:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद कार में आग; मां, बेटा और 3 बेटियों की मौत

गन्ना लोडिंग व अनलोडिंग में शुल्क लेने पर चीनी मिलों की तय होगी जिम्मेदारी

वहीं प्रदेश में बाहय क्रय केन्द्रों पर कृषकों से गन्ना लोडिंग-अनलोडिंग पर शुल्क लिए जाने पर चीनी मिलों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही सख्त कार्यवाही भी होगी। गन्ना आयुक्त मिनिस्टी एस. ने बताया कि इस तरह की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में अब तक कुल 2136 गन्ना क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा अवैध गन्ना खरीद मामलें में दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। इसके अलावा 8 गम्भीर मामलों व 120 सामान्य अनियमितताएं पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गन्ना आयुक्त ने बताया कि अवैध गन्ना खरीद फरोख्त में चीनी मिल करीमगंज, रामपुर व अन्य के विरुद्ध तथा सहकारी गन्ना विकास समिति बीसपुर क्षेत्र में अवैध गन्ना खरीद के लिए दो व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।