A horrific road accident on the Purvanchal Expressway, car caught fire; five people are killed पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद कार में आग; मां, बेटा और 3 बेटियों की झुलसने से मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद कार में आग; मां, बेटा और 3 बेटियों की झुलसने से मौत

यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़ी बैगनआर कार में पीछे से ब्रेजा कार टकरा गई। इस हादसे में बैगनआर में मौजूद चालक समेत यूपी पुलिस दीवान के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

Wed, 10 Dec 2025 05:18 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद कार में आग; मां, बेटा और 3 बेटियों की झुलसने से मौत

यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबेहा थाना क्षेत्र के अमितपुरवा व डिहे गांव के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर खड़ी बैगनआर कार में पीछे से ब्रेजा कार टकरा गई। टक्कर की वजह से कार में आग लगने से झुलसने से बैगनआर में मौजूद चालक समेत दीवान के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। दोनों गाड़ियां गोरखपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी।

वाराणसी के रहीमपुर लोहता के निवासी जावेद अशरफ की पत्नी, तीन बेटियां व दस वर्षीय पुत्र और चालक की मौत हुई है। जावेद अशरफ आजमगढ़ के किसी थाने में दीवान के पद पर तैनात हैं। इनका परिवार बैगनआर में सवार था। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गई थीं। हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों कारों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।

मृतक

1. गुलफ्शा उर्फ़ चांदनी पत्नी जावेद उम्र 30 वर्ष

2. समरीन पुत्री जावेद उम्र 12 वर्ष

3. इल्मा पुत्री जावेद उम्र 6 वर्ष

4. इजमा पुत्री जावेद उम्र 4 वर्ष

5. जियान पुत्र जावेद उम्र 10 वर्ष उपरोक्त

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व IG अमिताभ ठाकुर को धकियाते कोर्ट ले गई पुलिस, ट्रेन से हुई थी गिरफ्तारी

घायल-

1.जिसान पुत्र गफ्फार उम्र 24

2. तृप्ति मिश्रा पुत्री अंजनी मिश्रा उम्र 17 वर्ष

3. दीप्ति मिश्रा पुत्री अंजनी मिश्रा 16 वर्ष

4. प्रगति पत्नी दीपांशु मिश्रा उम्र 23 वर्ष

5. दीपांशु मिश्रा पुत्र दीन दयाल उम्र 24 वर्ष निवासीगण (2-5) ब्लॉक 16,दक्षिणपुरी दिल्ली

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।