Yogi government gave the gift of promotion to these officers योगी सरकार ने इन अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, जानें किसे क्या बनाया गया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी सरकार ने इन अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, जानें किसे क्या बनाया गया

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सचिवालय अधिकारियों को न्यू ईयर पर प्रमोशन का तोहफा दिया है। सचिवालय सेवा के सृजित विशेष सचिव के आठ पदों पर बुधवार को पदोन्नति दे दी गई। इसके साथ ही नौ उप सचिव को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Wed, 31 Dec 2025 09:17 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी सरकार ने इन अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा, जानें किसे क्या बनाया गया

यूपी की योगी सरकार ने साल के आखिरी दिन सचिवालय के अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है्। सचिवालय सेवा के सृजित विशेष सचिव के आठ पदों पर बुधवार को पदोन्नति दे दी गई। इसके साथ ही नौ उप सचिव को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

कुंवर मकरंद, देवी शंकर शुक्ला, लाल बहादुर यादव, डा. ध्रुवपाल, अवधेश कुमार खरे, प्रेम कुमार पांडेय, आनंद प्रकाश सिंह और नीरजा सक्सेना को संयुक्त सचिव से विशेष सचिव बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें उसी विभाग में रखा गया है। अजीत प्रताप सिंह, विश्वजीत सिंह, उदयवीर सिंह राठौर, धर्मेंद्र मिश्र, रवींद्र नाथ सिंह, अजय कुमार तिवारी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मिश्र और अमिताभ श्रीवास्तव को उप सचिव से संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Yogi government gave the gift of promotion to these officers

मोहम्मद वकील व नीलम बाजपेयी को समीक्षा अधिकारी से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ के संस्थापक पुष्पेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार सिंह आदि ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है। सचिवालय सेवा के अधिकारियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन पैमाइश में लेखपाल-कानूनगो का ‘खेल’ खत्म; ऐसा क्या करने जा रही योगी सरकार?
ये भी पढ़ें:साल के आखिरी दिन बड़ी मछली फंसी, कैसे धरी गईं IRS अफसर प्रभा भंडारी?

बीएल शर्मा बने कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक

वहीं डॉ. बीएल शर्मा को कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक बनाया गया है। अभी तक इस पद पर कार्यरत डॉ. अमित भारद्वाज बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सहायक निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. शर्मा को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।