Lekhpal and Kanoogo Game in land measurement will over; what is the Yogi government planning to do? जमीन की पैमाइश में लेखपाल और कानूनगो का ‘खेल’ खत्म; ऐसा क्या करने जा रही योगी सरकार?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जमीन की पैमाइश में लेखपाल और कानूनगो का ‘खेल’ खत्म; ऐसा क्या करने जा रही योगी सरकार?

यूपी में जमीन की पैमाइश में लेखपाल और कानूनगो का ‘खेल’ खत्म होने जा रहा है। योगी सरकार जमीन की पैमाइश में लेखपालों व कानूनगो के खेलों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व परिषद अब नई तकनीक का सहारा लेगी।

Tue, 30 Dec 2025 07:16 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जमीन की पैमाइश में लेखपाल और कानूनगो का ‘खेल’ खत्म; ऐसा क्या करने जा रही योगी सरकार?

यूपी में अब योगी सरकार जमीन की पैमाइश में लेखपालों व कानूनगो के खेलों पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व परिषद अब नई तकनीक का सहारा लेगी। लेखपालों और कानूनगो का ‘खेल’ खत्म होगा। जीपीएस आधारित रोवर मशीन के माध्यम से प्रदेश की सभी तहसीलों में पैमाइश कराई जाएगी। इसके लिए हर तहसील स्तर पर विशेष टीमों का भी गठन होगा। सभी तहसीलों में इस प्रणाली के उपयोग के लिए लगभग 350 रोवर खरीदे जाएंगे। इनकी खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रोवर सेटेलाइट के माध्यम से सर्वे आफ इंडिया के डाटा के जरिए किसी भी भूमि की पैमाइश करने के साथ ही उसका सटीक मानचित्र भी तैयार करने में सक्षम होगा। रोवर से पैमाइश करने के लिए गांव के सीमा स्तम्भ भी आवश्यकता नहीं होगी। राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि रोवर के माध्यम से बिना फिक्स प्वांइट के किसी भी जमीन की पैमाइश पांच सेंटीमीटर तक की एक्यूरेसी के साथ करना संभव होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत कई गांवों में इसका सफल परीक्षण भी किया जा चुका है। नए वर्ष में इस व्यवस्था के लागू होने की उम्मीद है।

हर तहसील स्तर एक विशेष टीम गठित भी होगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व वादों के प्रभावी निस्तारण का निर्देश भी दिया था। राजस्व के विवादों में भूमि पैमाइश के मामलों में खासकर लेखपाल व कानूनगो की भूमिका पर सर्वाधिक सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में नई तकनीक कारगर साबित होगी। रोवर के जरिए पैमाइश के लिए हर तहसील स्तर एक विशेष टीम गठित भी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी जिलों के इन युवाओं को इस योजना से जोड़ने जा रही योगी सरकार, मिलेंगे ये लाभ
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा बदलाव, कई मंत्रियों की क्यों उड़ी नींद?

रोवर के उपयोग के लिए एसओपी भी बना रहा

हर तहसील में एक नायब तहसीलदार, दो कानूनगो व दो लेखपाल की टीम बनाई जाएगी। राजस्व परिषद रोवर के उपयोग के लिए एसओपी भी बना रहा है। रोवर के माध्यम से किसी भूमि का क्षेत्रफल निकालने में त्रुटि की गुंजाइश भी नहीं रहेगी। एक रोवर की अनुमानित कीमत छह से सात लाख रुपये है। रोवर के माध्यम से पैमाइश में पांच से 10 मिनट का समय लगेगा। इसके उपयोग से भूमि पैमाइश के मामलों का तेज गति से निस्तारण भी किया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में SIR की डेट में फिर से बदलाव, कब आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।