Yogi government directs All DM to immediately repair roads dug up under the Jal Jeevan Mission जल जीवन मिशन में खुदी सड़कों को तत्काल ठीक कराएं, योगी सरकार का जिलाधिकारियों को निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जल जीवन मिशन में खुदी सड़कों को तत्काल ठीक कराएं, योगी सरकार का जिलाधिकारियों को निर्देश

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन में खुदी सड़कों को योगी सरकार ने फरमान जारी किया है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि खुदी सड़कें तत्काल ठीक कराई जाएं।

Tue, 24 March 2026 11:22 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
जल जीवन मिशन में खुदी सड़कों को तत्काल ठीक कराएं, योगी सरकार का जिलाधिकारियों को निर्देश

यूपी की योगी सरकार ने जल जीवन मिशन में खुदी सड़कों को लेकर ऐक्शन में आ गई है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बतौर जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष सभी डीएम से कहा गया है कि योजना की नियमित समीक्षा करें। सभी खोदी हुई सड़कों को मोटरेबुल बनाने के लिए समयबद्ध अभियान चलवाएं। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खुदी सड़कों को तत्काल ठीक कराकर चलने लायक बनाई जाएं।

सभी ग्राम को हर घर जल प्रमाणित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी ग्रामों का जलार्पण शीघ्रातिशीग्र कराने का कार्यक्रम बनाने को कहा गया है। इन ग्रामों में शत-प्रतिशत घरों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। जितने ग्रामों में 90 प्रतिशत से 100 प्रतिशत या 90 प्रतिशत से नीचे नियमित जलापूर्ति हो रही है, उनमें भी कमियां ठीक कराकर शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा गया है। जहां विभिन्न कारणों से नियमित जलापूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हो रहे हैं, डीएम उनकी विधिवत समीक्षा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैसे की कमी नहीं, काम में देरी तो कार्रवाई; योगी के मंत्री ने अफसरों को चेताया

सड़कें खुदी होने से हो रही थी परेशानी

दरअसल, उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के गांवों में पाइप डालने के लिए सड़कें खोदी गई थी। पाइप लाइन डालने के बाद इन सड़कों को वैसे ही छोड़ दिया गया। ग्रामीणों की इसको लेकर शिकायतें लगातार आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कें खोद तो दी गई पर ठीक नहीं की गई। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं। ऐसे में अब सरकार ने ग्रामीणों की शिकायतों को संज्ञान लिया है। सरकार ने इसको दुरस्त करने निर्देश दिए गए है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़कों को तत्काल ठीक कराया जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 142 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित करने जा रही योगी सरकार

शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियां खंडित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व मूर्तियों को ससम्मान पुनर्स्थापित करने का आदेश दिया है। सड़क चौड़ीकरण में शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अफसरों की जवाबदेही में काम हो रहा था, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। सीएम योगी के आदेश पर कंपनी को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करते हुए उससे काम भी वापस ले लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में फर्जी IAS बनकर शादियां रचने वाला सिर्फ 10वीं पास, ऐसे खुली पोल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।