No shortage of funds, delays in work will lead to action; Yogi sarkar minister warns officials पैसे की कमी नहीं, काम में देरी हुई तो कार्रवाई; योगी के मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पैसे की कमी नहीं, काम में देरी हुई तो कार्रवाई; योगी के मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी

यूपी की योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि पैसे की कमी नहीं, काम में देरी हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

Tue, 24 March 2026 09:30 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पैसे की कमी नहीं, काम में देरी हुई तो कार्रवाई; योगी के मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी

यूपी की योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि राज्य सरकार की ओर से परियोजनाओं के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं रखी जा रही है, ऐसे में अब देरी या लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाए ताकि प्रदेश में पर्यटन विकास की रफ्तार और तेज हो सके।

पर्यटन भवन में हुई इस बैठक में सामने आया कि कुल 1,69,027 लाख रुपये के प्रावधान के सापेक्ष शासन द्वारा 1,33,920 लाख रुपये (करीब 79 प्रतिशत) की स्वीकृति दी जा चुकी है। वहीं, 1,24,757 लाख रुपये के बजट आवंटन के मुकाबले 24 मार्च 2026 तक 1,11,511 लाख रुपये से अधिक (लगभग 89 फीसदी) व्यय कर लिया गया है। मंत्री ने विभागीय योजनाओं में तेजी लाने और शेष बजट के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी और पुच एआई के MoU पर सवाल, योगी ने कहा- क्षमता नहीं तो करार रद्द होगा

विकसित होंगी वे-साइड एमेनिटीज

अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने प्रदेश में पर्यटन को नई गति देने के लिए वे-साइड एमेनिटीज को लेकर मंथन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हरदोई, सीतापुर, फिरोजाबाद समेत विभिन्न जनपदों से गुजरने वाले प्रमुख राजमार्गों के किनारे आधुनिक सुविधाओं से युक्त वे-साइड एमेनिटीज विकसित करना अब प्राथमिकता में है, ताकि यात्रियों और पर्यटकों को स्वच्छ शौचालय, फूड कोर्ट, पार्किंग, फ्यूल, सुरक्षा और विश्राम जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। बैठक में यूपीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार, निदेशक ईको टूरिज्म पुष्प कुमार के. सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 142 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित करने जा रही योगी सरकार

बालिका शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक ठोस प्रयास किए जाएं - संदीप सिंह

वहीं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में संदीप सिंह ने विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर बालक-बालिका तक समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। इस दौरान उ‌न्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के लिए सीएसआर कॉन्क्लेव आयोजित कर बड़ी कंपनियों को विभाग की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए ताकि कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से विद्यालयों के निर्माण, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग प्राप्त हो सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।