yogi adityanath offers sweets to ministers celebrating bengal election victory bulldozer baba up model remains hit योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई, यूपी में बंगाल विजय का जश्न, हिट रहे ‘बुलडोजर बाबा’; यूं बदली चुनावी हवा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई, यूपी में बंगाल विजय का जश्न, हिट रहे ‘बुलडोजर बाबा’; यूं बदली चुनावी हवा

पश्चिम बंगाल चुनाव में सीएम योगी के भाषणों की गूंज देश भर में सुनाई देती रही। उन्होंने वहां ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और रोड शो किए। जिन-जिन क्षेत्रों में सीएम योगी गए वहां-वहां बीजेपी को शानदार बढ़त मिली है। बंगाल चुनाव में सीएम योगी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए ममता बनर्जी सरकार को जमकर लताड़ लगाई।

Mon, 4 May 2026 05:20 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई, यूपी में बंगाल विजय का जश्न, हिट रहे ‘बुलडोजर बाबा’; यूं बदली चुनावी हवा

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त पर उत्तर प्रदेश में भी जश्न मनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम लखनऊ में कैबिनेट मीटिंग से पहले मंत्रियों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे सबसे खास हैं जहां पहली बार कमल खिला है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में चुनावी बयार बहाने में सीएम योगी की भी बड़ी भूमिका रही है। पिछले 15 सालों से अभेद्य रहे दीदी (ममता बनर्जी) के इस दुर्ग ढहाकर ‘बुलडोजर बाबा’ ने बंगाल में भी शासन के यूपी मॉडल को हिट साबित कर दिया।

सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और रोड शो किए। जिन-जिन क्षेत्रों में सीएम योगी गए वहां-वहां बीजेपी को शानदार बढ़त मिली है। बंगाल चुनाव में सीएम योगी ने हिन्दुत्व की पिच पर लगातार भाषण दिए। उन्होंने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए ममता बनर्जी सरकार को जमकर लताड़ लगाई। पश्चिम बंगाल चुनाव में सीएम योगी के भाषणों की गूंज देश भर में सुनाई देती रही। सीएम योगी ने माथाभांगा और धुपगुड़ी की चुनावी जनसभाओं में जब लोगों से कहा- आप चिंता मत कीजिए। टीएमसी के गुंडे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे तो वहां जमकर तालियां बजीं। सीएम योगी ने जब कहा- ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, बीजेपी आ रही है तो भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:West Bengal- Assam रुझानों पर योगी का जश्न, मंत्रियों संग बांटी मिठाई

पश्चिम बंगाल चुनाव में सीएम योगी के भाषणों का असर ही था कि वहां लगभग हर क्षेत्र में उनकी सभाएं कराने की डिमांड रही। सीएम योगी ने ममता बनर्जी पर सीधे और तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि ममता दीदी को हिंदुओं और जय श्री राम के उद्घोष से चिढ़ है। तृणमूल कांग्रेस को मुस्लिम तुष्टिकरण से फुर्सत नहीं है। वो मुसलमानों के अलावा किसी के बारे में नहीं सोचती। बंगाल में आज जय श्री राम का नारा नहीं लगा सकते क्योंकि सरकार आप पर अत्याचार करेगी। तृणमूल कांग्रेस के गुंडे हमला बोल देते हैं। दुर्गापूजा से पहले पश्चिम बंगाल में उपद्रव हो जाता है। सरकार, दुर्गा पूजा और विसर्जन की इजाजत नहीं देती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2017 में बैंक वाले मेरा फोन नहीं उठाते, खजाना खाली था; अब यूपी बदल गया: CM योगी

पश्चिम बंगाल के राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की सभा में सीएम योगी ने कहा- हम गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। बंगाला को मौलाना, मौलवियों के फतवों की धरती नहीं बनने देना है। बंगाल की धरती को हमें काबा की धरती नहीं बनने देना है। बंगाल की धरती तो मां काली की धरती रहेगी। मां दुर्गा की धरती रहेगी। वंदे मातरम की धरती रहेगी और हर-हर महादेव का घोष इस धरा से लगातार होते रहना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा की बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत से गदगद योगी;PM मोदी के नेतृत्व को सराहा

गुंडे-बदमाशों-माफियाओं के खिलाफ यूपी मॉडल का प्रचार

बंगाल चुनाव में गुंडे-बदमाशों और माफियाओं के खिलाफ यूपी मॉडल का प्रचार भी जमकर हुआ। सीएम योगी ने बार-बार बताया कि पश्चिम बंगाल की तरह 2017 के पहले यूपी में भी माफिया राज था। उन्होंने बताया कि जैसे यूपी में गुंडों-बदमाशों और माफियाओं का सफाया किया गया वैसे ही भाजपा की सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल में भी ऐसे तत्वों की खैर नहीं होगी। सीएम योगी के बुलडोजर ऐक्शन की चर्चा पश्चिम बंगाल चुनावों में लगातार सुनाई देती रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों को पढ़ाएं, स्कूल जरूर भेजें, जनता दर्शन में माता-पिता से CM योगी की अपील
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।