Yogi Adityanath gave me justice by killing Atiq Ahmed, SP MLA Pooja Pal said in the assembly अतीक अहमद को खत्म करके योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिया: सपा की बागी विधायक पूजा पाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अतीक अहमद को खत्म करके योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिया: सपा की बागी विधायक पूजा पाल

यूपी विधानसभा में चर्चा जारी है। इस दौरान सपा की बागी विधायक पूजा पाल ने भी अपनी बात कही। पूजा पाल ने सीएम योगी की तरीफ की। उन्होंने कहा कि अतीक अहमद को खत्म करके योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिया।

Thu, 14 Aug 2025 10:44 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अतीक अहमद को खत्म करके योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिया: सपा  की बागी विधायक पूजा पाल

यूपी विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को लेकर चर्चा चल रही है। इस दौरान सदन में समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी को धन्यवाद को दिया। पूजा पाल ने योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें दिलाया गया। पूजा पाल ने कहा कि मैं देती हूं कि अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाकर करके योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिया। मुझे ही नहीं प्रयागराज के कई पीड़ितों को न्याय दिलाया।

उन्होंने आगे कहा कि सब जानते हैं कि मेरे पति राजू पाल की हत्या किसने की। मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी। सीएम योगी ने प्रयागराज में ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लागू करके मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष, अखिलेश का स्वतंत्र देव पर तंज

आपको बता दें कि पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या अतीक के गुर्गों ने की थी। पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या उनकी शादी के कुछ दिन बाद ही कर दी गई थी। दरअसल, इस हत्या के पीछे की वजह चुनावी रंजिश थी। राजू पाल ने अतीक अहमद के भाई अशरफ को चुनाव में हरा दिया था। इसके बाद फरवरी 2023 में राजू हत्या के एक प्रमुख गवाह उमेश पाल की प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उमेश और उनके गनरों पर कई राउंड फायरिंग और बम फेंके गए। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद मुख्य आरोपी थे और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 15 अप्रैल, 2023 की रात को प्रयागराज में मेडिकल जाँच के लिए ले जाते समय, पत्रकारों के भेष में आए लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।