Akhilesh Yadav taunted at Swatantra Dev amid UP Assembly nonstop discussions सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष, विधानसभा में नॉनस्टॉप चर्चा के बीच अखिलेश का स्वतंत्र देव पर तंज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष, विधानसभा में नॉनस्टॉप चर्चा के बीच अखिलेश का स्वतंत्र देव पर तंज

यूपी विधानसभा में उत्तर प्रदेश विजन डॉक्‍यूमेंट 2047 पर लगातार 24 घंटे की चर्चा चल रही है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज किया। अखिलेश ने एक्स दो पोस्ट किया। अखिलेश ने पोस्ट में लिखा कि लिखा कि सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष!

Thu, 14 Aug 2025 09:31 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष, विधानसभा में नॉनस्टॉप चर्चा के बीच अखिलेश का स्वतंत्र देव पर तंज

यूपी विधानमंडल में विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्‍यूमेंट 2047 पर लगातार 24 घंटे की चर्चा जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर दो पोस्ट कर तंज किया है। अखिलेश यादव ने पहले वीडियो पोस्ट किया है जिसमें यूपी विधानसभा चर्चा के बीच मंत्री स्वतंत्रदेव सोते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अखिलेश ने लिखा है कि सोती सरकार के सोते मंत्री। इसके दूसरा पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष! भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं, इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार बताए कि उसके मुखिया से लेकर मंत्री व कितने विधायक चौबीसों घंटे उपस्थित रहे। जनता 24 घंटे सदन चलाने के पीछे का तर्क पूछ रही है। दिन घटा के और घंटे बढ़ाकर सरकार क्या हासिल करना चाहती है। भाजपा कम-से-कम सदन को तो अपनी इवेंटबाजी से दूर ही रखे। रात भर जागकर भाजपाई ख़ुद को क्या साबित करना चाहते हैं?

इससे पहले अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की नफरत और भेदभाव की राजनीति से जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा की नकारात्मक कार्यप्रणाली को जनता समझ गई है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार हैं, भाजपा सरकार जनता का सामना करने से डरी हुई है।

प्रदेश की जनता भाजपा और उनके संगी सहयोगियों से 10 साल का हिसाब मांग रही है। भाजपा के पास छिपने का कोई रास्ता नहीं है। जनता को धोखा देने के लिए भाजपा सरकार एक बार फिर झूठे सपने दिखाने का कुचक्र रच रही है। भाजपा सरकार के पास प्रदेश की जनता के लिए कोई विजन नहीं है। नौ साल में प्रदेश में एक भी बिजली घर नहीं लगाया। नौ साल में जिला स्तर का एक भी अस्पताल नहीं बनाया। स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। एम्बुलेंस सेवाओं को बर्बाद कर दिया। भाजपा का एक ही विजन है। जनता को गुमराह करना और धोखा देना। भ्रष्टाचार और लूट करना। समाज में नफरत फैलाना और भेदभाव करना इस सरकार के हर निर्माण में भ्रष्टाचार और लूट है। समावजादी पार्टी की सरकार ने 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए बड़े-बड़े कार्य किए। प्रदेश की जनता, किसानों को सुविधाएं दी थी। भाजपा की सरकार ने नौ साल में समाजवादी सरकार के लिए गये कार्यो को बर्बाद कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।