Woman from Mainpuri Becomes Millionaire Overnight 10 Crore Credited to Her Account Says I Dont Want Money VIDEO: रातों-रात करोड़पति बन गई यूपी की महिला, खाते में आ गए 10 करोड़ रुपये, बोली-नहीं चाहिए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: रातों-रात करोड़पति बन गई यूपी की महिला, खाते में आ गए 10 करोड़ रुपये, बोली-नहीं चाहिए

मैनपुरी जिले की एक महिला के बैंक खाते में अचानक से करोड़ों रुपये आ गए। खेत में काम कर रही महिला के मोबाइल पर जब कई अंकों का मैसेज आया तो सभी हैरान रह गए और बैंक की ओर दौड़ पड़े।

Sun, 29 March 2026 04:09 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
VIDEO: रातों-रात करोड़पति बन गई यूपी की महिला, खाते में आ गए 10 करोड़ रुपये, बोली-नहीं चाहिए

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में एक हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला रातों-रात करोड़पति बन गई। महिला के खाते में इतना पैसा आ गया कि जानकर उसके होश उड़ गए। परिवार वालों का भी खुशी का ठिकाना नहीं था। महिला ने जब एटीएम में बैलेंस चेक किया तो उसमें लगभग 10 करोड़ रुपये क्रेडिट हुए थे। हालांकि महिला ने ईमानदारी का परिचयम देते हुए रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया। उसका कहना था कि जिसके भी रुपये हों वह आकर ले जाए। हमें ये रुपये नहीं चाहिए। महिला की ईमानदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज निवासी रीता पत्नी पारसभान बहेलिया जो अपने परिवार के साथ खेती का कार्य करती है। अष्टमी के दिन वह खेत में गेहूं काट रही थी, तभी उनके बैलेंस में कई अंक दिखे। आनन-फानन में वह अपने परिजनों के साथ बैंक पहुंच गई लेकिन बैंक बंद थी। बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में बैलेंस को चेक किया और उसका वीडियो भी बनाया। उसमें 9 करोड़ 99 लाख 49 हजार 588 रुपये बैलेंस दिख रहा है। ये देखकर महिला और उसके परिवार वाले हैरान रह गए। अपने खाते में करोड़ों का बैलेंस देखकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन उसने अपने परिजनों से एक भी रुपया बैंक से निकलने के लिए मना कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 4 दिन तक होगी बारिश, 40 जिलों में अलर्ट, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

महिला बोली मुझे नहीं चाहिए एक भी रुपया

खाते में लगभग 10 करोड़ रुपया आ जाने के बाद भी महिला का ईमान नहीं डोला और न ही उसके परिजनों के अंदर लालच जागा। महिला और उसके परिजनों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने साफ कहा है कि किसी और का पैसा हमको नहीं चाहिए। वे पूरा पैसा वापस करने के लिए तैयार हैं। इस किसी का भी पैसा है वह आकर वापस ले जाए। वहीं बैंक शाखा प्रबंधक करीमगंज ऋषिकांत पांडेय ने बताया कि गलती से किसी का ट्रांजेक्शन खाते में आ सकता है लेकिन अभी बैंक का अवकाश है। कार्य दिवस में समस्या को ठीक कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेंसस का 'डिजिटल अवतार': एक बार डेटा लॉक फिर मैन्युअल संशोधन नहीं, ट्रेनिंग शुरू
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।