Will change Kannauj name to Gorakhpur Akhilesh Yadav responds to Smriti Irani challenge कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर देंगे; स्मृति ईरानी के चैलेंज पर बोले अखिलेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर देंगे; स्मृति ईरानी के चैलेंज पर बोले अखिलेश

कन्नौज छोड़कर गोरखपपुर से चुनाव लड़ने के बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी के चैलेंज पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर देंगे। 

Sun, 19 April 2026 02:55 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर देंगे; स्मृति ईरानी के चैलेंज पर बोले अखिलेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया था। जिस पर अब सपा मुखिया ने जवाब दिया है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि हम कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर देंगे। दरअसल कुछ दिन पहले स्मृति ने कहा अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर उनमें दम है तो पैतृक सीट या गढ़ छोड़कर कहीं से चुनाव जीत कर दिखा दें। जिस पर तंज कसते हुए सपा चीफ ने कहा कि हम कन्नौज का नाम गोरखपुर कर देंगे। आपको बता दें कन्नौज से भारी मतों से जीतकर अखिलेश लोकसभा पहुंचे हैं। कन्नौज लोकसभा सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। अखिलेश कई बार इस इस सीट से लड़कर जीते हैं। स्मृति ने कहा था कि हमने कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके गढ़ में हरा कर दिखाया था। अखिलेश में दम है तो अपना गढ़ छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं।

बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव

वहीं आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि महिला आरक्षण बिल के संसद में न पास होने पर उन्होंने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और इसे उनकी “बदनीयत की हार” बताया। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है और उन्हें यह स्वीकार नहीं है कि महिलाएं इस देश में बराबरी की हकदार हैं। सपा मुखिया ने कहा कि महिलाएं अब बीजेपी को समझ चुकी हैं। यह बीजेपी का बहुत बड़ा षड्यंत्र था। इनकी मंशा सही नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने महिला एकता को तोड़ने की कोशिश की लेकिन विपक्षी दलों की एकता ने उन्हें धूल चटा दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दम है तो गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं, स्मृति ईरानी ने अखिलेश को दिया चैलेंज
ये भी पढ़ें:सास-बहू वाली तो हार गईं, अखिलेश यादव ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज; आया पलटवार

महिला आरक्षण बिल की हार बीजेपी की हार - अखिलेश

अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि महिला आरक्षण बिल की हार बीजेपी की हार है। यह तथाकथित बिल फेल हो गया है। बीजेपी एक दूसरे को डर दिखाकर संसद में काम करती है। उन्होंने आगे कहा, यह लोग महिलाओं का हक मारना चाहते हैं, ये 33% महिलाओं का हक छीनने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा, यह सब कुछ टीवी सीरियल देखकर करते हैं और महिलाओं के खिलाफ साजिश रचते हैं। नारी एकता की महत्वता को बताते हुए कहा कि नारी बीजेपी से किनारा कर चुकी है। महिलाएं अब यह समझ चुकी हैं कि बीजेपी उनके लिए कुछ नहीं करती।” उन्होंने विपक्षी एकता की तारीफ करते हुए कहा कि यह एकता बीजेपी की दुष्क्रिया को रोकने में सफल रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।