Will 1.25 crore names be removed from UP Panchayat election voter list? Akhilesh questions the use of AI यूपी पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट से हटेंगे सवा करोड़ नाम? EC पर अखिलेश यादव का अब ऐसा हमला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट से हटेंगे सवा करोड़ नाम? EC पर अखिलेश यादव का अब ऐसा हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को एक बार फिर चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश ने चुनाव आयोग को जुगाड़ आयोग भी करार दिया। शपथपत्र का जवाब नहीं देने का आरोप लगाते हुए पूछा कि जब एआई का इस्तेमाल सवा करोड़ वोटरों को हटाने के लिए किया गया तो उनके जवाब के लिए क्यों नहीं।

Mon, 1 Sep 2025 03:38 PMYogesh Yadav लखनऊ भाषा
share
यूपी पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट से हटेंगे सवा करोड़ नाम? EC पर अखिलेश यादव का अब ऐसा हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को 'जुगाड़ आयोग' करार देते हुए सवाल उठाया कि जब एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से सवा करोड़ वोटरों को अपना घपला पकड़ सकता है तो फिर हमारे द्वारा दिये गये 17 हजार से ज्यादा हलफनामों का जवाब क्यों नहीं दे रहा है? अखिलेश यादव ने एक्स पर इस पोस्ट में एक समाचार चैनल का वीडियो साझा किया है। चैनल की खबर में दावा किया गया है कि एआई के ज़रिए पंचायत चुनाव के मद्देनजर सवा करोड़ मतदाता कम किए जा रहे हैं। इसमें यह भी दावा किया गया है कि एआई के ज़रिए अलग अलग गांवों में डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान हुई है जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा पिछले माह एक प्रेसवार्ता में 'वोट चोरी' और अन्य अनियमितताओं के विपक्ष के आरोपों को गलत बताया गया था। अखिलेश ने 'एक्स' पर एक अन्य संदेश में कहा था कि सपा ने 'वोट डकैती' के संबंध में 18 हजार शपथ पत्र आयोग को दिये थे, लेकिन कार्रवाई शून्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन, गोरखपुर में धमकी, अब योगी से मिलने पहुंचे संजय निषाद

बाद में अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा, चुनाव आयोग, जिलाधिकारी की तिकड़ी अभी तक हमारे द्वारा दिए गए 18 हजार हलफनामों में से सिर्फ 14 का ही जवाब दे पाई है। यादव ने 'एक्स' पर सोमवार को एक अन्य पोस्ट में कहा कि भाजपा ने जब से विश्वविद्यालयों का 'संगी-साथीकरण' किया है तब से विश्वविद्यालय प्रशासन की भेदकारी व पक्षपाती राजनीति का छात्रों की पढ़ाई और उनके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। भाजपा जाए तो शिक्षा आए!

गौरतलब है कि राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बाद से ही चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों ने मोर्चा खोला हुआ है। इन दिनों राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा भी बिहार में निकाल रहे हैं। इस यात्रा में शामिल होने अखिलेश यादव भी बिहार गए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।