wife was murdered by having her throat slit one year after the wedding शादी के साल भर बाद ही बीवी की गला काटकर हत्या, कमरे में छिपाया शव; लूट दिखाने के लिए रची साजिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के साल भर बाद ही बीवी की गला काटकर हत्या, कमरे में छिपाया शव; लूट दिखाने के लिए रची साजिश

बरेली में शादी के सालभर बाद ही पति ने गला काटकर बीवी की हत्या कर दी। फिर कमरे में शव छिपाकर लूट दिखाने की कोशिश की गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Wed, 29 Oct 2025 04:01 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
शादी के साल भर बाद ही बीवी की गला काटकर हत्या, कमरे में छिपाया शव; लूट दिखाने के लिए रची साजिश

यूपी के बरेली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां, शादी के एक साल के बाद ही पति ने गला काटकर बीवी की हत्या कर दी। फिर कमरे में शव छिपाकर लूट दिखाने की कोशिश की गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, पास में खून से रंसिया पड़ा मिला।

ये मामला नवाबगंज की ओम सिटी कॉलोनी का है। जहां 21 साल की अनीता की मंगलवार को घर में ही गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका पति अनिल ट्रैक्टर चलाता है। शाम साढ़े शाम बजे अनिल घर पहुंचा तो दरवाजे पर ताला लगा था। उसने आसपास के लोगों से अनीता के बारे में पूछा। अनीता का कोई पता न चलने पर अनिल दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसा तो कमरे में जमीन पर अनीता का शव पड़ा था। गला काटकर हत्या की गई थी और पास ही खून से सना हंसिया पड़ा था।

उधर, सूचना पर एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। घर का कुछ सामान भी अस्त-व्यस्त था, जिससे लगा कि वहां चोरी की घटना दिखाने की कोशिश की गई है लेकिन कोई सामान गायब नहीं मिला। पुलिस की सूचना पर अनीता के भाई व अन्य मायके वालों ने पति, ससुर जमुना, सास, देवर सचिन, चचिया ससुर महेश कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराया।

कार दिलाने का दबाव बना रहा था पति

क्योलड़िया के कृष्णपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन अनीता की शादी साल भर पहले अनिल से की थी। शादी में करीब 14 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। उनकी बहन पति अनिल और देवर सचिन के साथ ओम सिटी में रह रही थी। ससुराल वाले उनकी बहन पर कार दिलाने का दबाव बना रहे थे। बहन ने उन्हें बताया तो उन्होंने उन्हें समझाया लेकिन फिर उसे घर से निकाल दिया। पंचायत के बाद बहन दोबारा ससुराल आ गई। मंगलवार शाम पांच-छह बजे अनिल ने उनकी मां को फोन किया कि अनीता घर में नहीं है, वहां तो नहीं पहुंची है। इस पर वे ओम सिटी पहुंचे तो उसकी हत्या की बात सामने आई।

नशा देकर या एक से ज्यादा लोगों ने की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की घटना दिखाने के लिए सामान तितर-बितर किया गया है लेकिन कुछ चोरी नहीं हुआ है। हत्या में प्रयुक्त हसिया में सिर्फ धारदार हिस्से में खून लगा था। मौके पर संघर्ष का कोई चिह्न भी नहीं मिला। कहा जा रहा है कि अनीता को नशा देकर हत्या की गई है या फिर एक से ज्यादा व्यक्ति थे। हत्या के बाद घटनास्थल पर बिखरा खून सूख चुका था। इससे हत्या छह-सात घंटे पहले सुबह ही होने की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि महिला की गला काटकर हत्या की गई है। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पति की भूमिका संदिग्ध है। उससे पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पंप पर बवाल, फायरिंग में युवक को लगी गोली; कई घायल
ये भी पढ़ें:8 साल की मासूम से दरिंदगी, घर के बगल में रहने वाले चचेरे भाई ने किया रेप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।