wife lover strangled husband with muffler and then severed his head from the body प्रेमी के संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, मफलर से घोटा गला, फिर धड़ से अलग कर दिया सिर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी के संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, मफलर से घोटा गला, फिर धड़ से अलग कर दिया सिर

यूपी के फिरोजाबाद में पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। महिला के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले मफलर से गला घोंटकर हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर दिया।

Tue, 13 Jan 2026 11:46 AMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, फिरोजाबाद
share
प्रेमी के संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, मफलर से घोटा गला, फिर धड़ से अलग कर दिया सिर

यूपी के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। महिला के आशिक और उसके दोस्तों ने पहले मफलर से युवक की हत्या की, फिर सिर से अड़ से अलग कर दिया। जिससे उसकी पहचान न हो सके। उधर,पुलिस ने निर्मम हत्या कर फेंके गए सिर कटे का शव की जांच पड़ताल के बाद पर्दाफाश कर दिया। पत्नी के कहने पर प्रेमी और उसके दोस्त ने ही हत्या की थी। दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी के पैर में दो गोली लगी है तो सहयोगी के पैर में एक लगी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से एटा रहने वाला 26 साल का सौरभ सिंह कई साल से उत्तर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में रहता था। वह 9 जनवरी से लापता था। रविवार को नारखी क्षेत्र के गांव जाखई निवासी पूर्व प्रधान जयवीर सिंह के नलकूप की कोठरी में उसका सिर कटा शव मिला था। पुलिस टीमों ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो सुराग हाथ लगे। जांच में मृतक की पत्नी प्रीति और जाखई निवासी उसके प्रेमी सूरज एवं उसके दोस्त सलमान का नाम सामने आया। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सूरज और सलमान श्रीराम गढ़ी के निकट भागने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस पहुंची तो वह भागने लगे। घेराबंदी देख दोनों फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो सूरज के पैर में दो और उसके दोस्त के एक गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेइज्जती का बदला लेने के लिए दोस्त को पिलाई शराब, फिर ईंट से कूचकर मार डाला

दोनों ने सौरभ को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया

एसपी सिटी ने बताया कि सूरज के सौरभ की पत्नी से अवैध संबंध थे। सौरभ के कारण दोनों मिल नहीं पाते थे, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सूरज ने नौ जनवरी को सौरभ को फोन कर बुलाया और नलकूप की कोठरी के निकट दोनों ने शराब पी। नशा होने पर सूरज ने अपने दोस्त सलमान को पैसों का लालच देकर बुला दिया। सलमान और सूरज ने मफलर से पहले उसका गला घोंटा और मौत के बाद सिर काटकर गहरे नलकूप में डाल दिया। ताकि पहचान न हो सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।