Wife is carrying someone else s child in her womb, suspicious husband stabs her 21 times, doctors are shocked to see her पत्नी के पेट में किसी और का बच्चा, शकी पति ने 21 बार घोंपा चाकू, हालत देख डॉक्टर भी हैरान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी के पेट में किसी और का बच्चा, शकी पति ने 21 बार घोंपा चाकू, हालत देख डॉक्टर भी हैरान

कन्नौज में शक के शक में अंधे पति ने पत्नी के पेट में किसी और का बच्चा होने की आशंका में हैवानियत की हदें पार कर दी हैं। उसने पत्नी को 21 बार चाकू से गोंदा। पेट में ही 14 बार चाकू घोंपा।

Mon, 26 May 2025 09:38 PMYogesh Yadav इन्दरगढ़ (कन्नौज), संवाददाता
share
पत्नी के पेट में किसी और का बच्चा, शकी पति ने 21 बार घोंपा चाकू, हालत देख डॉक्टर भी हैरान

अवैध संबंधों के शक का कीड़ा पति के दिमाग में ऐसा घुसा कि उसने न केवल पत्नी की हत्या की, बल्कि नृशंसता की हदें पार कर दीं। पत्नी के शरीर पर चाकू से एक-दो नहीं 21 वार किए। इनमें से 14 वार केवल पेट पर किए। इसके अलावा चेहरे पर ईंट से भी कई वार किए। महिला तीन माह की गर्भवती थी। पति को शक था कि पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा किसी और का है। इसी वजह से उसने पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। महिला के शरीर पर इतने घाव देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों भी हैरान रह गए। उनके भी हाथ कांप गए।

कन्नौज में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर में अवैध संबंधों के शक में रजनीकांत ने अपने जीजा सुरेन्द्र निवासी ग्राम बांकी थाना ठठिया के साथ मिलकर पत्नी बबली की नृशंस हत्या कर दी थी। इसके बाद मामले को दबाने के लिए बबली का शव घर के पीछे घूरे में दबा दिया था। इसके बाद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो बबली के मोबाइल की लोकेशन घर के आसपास ही मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 साल के भांजे के इश्क में पड़ी 35 साल की मामी, बेटे को बचाने मां पहुंची थाने

इसी आधार पर पुलिस ने रजनीकांत से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की थी। शनिवार रात उसे गिरफ्तार करते हुए शव को बरामद किया गया था। शव का जब पोस्टमार्टम कराया गया तो रजनीकांत की हैवानियत सामने आ गई। पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार (संभवत: चाकू) के गर्दन पर चार, चेहरे पर तीन और सबसे ज्यादा पेट पर 14 घाव मिले हैं। साथ ही ईंट से चेहरे पर भी वार किए गए हैं।

आरोपी पति गया जेल, जीजा की तलाश में दबिश

रजनीकांत ने अपने जीजा सुरेन्द्र के साथ मिलकर पत्नी की हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने बबली के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए रजनीकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसका जीजा सुरेंद्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगतार दबिश दे रही है। इंदरगढ़ थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।