35 year old mami fell in love with her 16 year old bhanja teenager s mother reached police station to save her son 16 साल के भांजे के इश्क में पड़ी 35 साल की मामी, बेटे को बचाने किशोर की मां पहुंची थाने, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

16 साल के भांजे के इश्क में पड़ी 35 साल की मामी, बेटे को बचाने किशोर की मां पहुंची थाने

यूपी के मेरठ में अजब प्यार का गजब मामला सामने आया है। 16 साल के भांजे से 35 साल की मामी को प्यार हो गया है। इससे किशोर की मां परेशान हो गई है। बेटे को बचाने के लिए मां ने थाने में गुहार लगाई है।

Mon, 26 May 2025 07:50 PMYogesh Yadav मेरठ/दौराला। हिटी
share
16 साल के भांजे के इश्क में पड़ी 35 साल की मामी, बेटे को बचाने किशोर की मां पहुंची थाने

यूपी के मेरठ में 35 साल की मामी का दिल 16 साल के भांजे पर आ गया है। हालत यह है कि किशोर जब अपनी मां के पास दौराला आया तो पीछे-पीछे उसकी मामी भी पुलिस लेकर पहुंच गई। किशोर को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस के सामने कह दिया कि यह भांजा नहीं,मेरा पति है। अब इसके साथ ही रहूंगी। उसके बयान पर बखेड़ा हो गया। किशोर की मां ने दौराला पुलिस को तहरीर देकर बेटे के शोषण का आरोप लगाया। पेचीदा मामला देख पुलिस भी उलझ गई। किशोर के आयु संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। कहा गया है कि इसके बाद ही आगे कोई कार्रवाई होगी।

दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर के पिता की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए करीब ढाई साल पहले किशोर को उसकी मां ने दिल्ली निवासी अपने मामा-मामी के पास फ्रिज-एसी का काम सीखने भेज दिया था। किशोर रविवार को अपने गांव आया तो पीछे-पीछे किशोर की मामी भी दौराला पहुंच गई। उसके साथ पुलिस भी थी।

मामी ने पुलिस को बताया था कि किशोर को उसके परिजनों ने बंधक बना लिया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला किशोर अपनी मां से मिलने आया है। किशोर की मां ने जब मुंह खोला तो कुछ और ही किस्सा खुल गया। उसने अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि उसने उसके 16 साल के बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर अवैध संबंध बना लिए हैं। वह उसका उत्पीड़न कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 बच्चों की मां भांजे संग फरार, पति ने लगाई एसपी से गुहार, UP में रिश्ते तार-तार

पुलिस दोनों पक्ष को दौराला थाने लेकर आ गई। किशोर की मां ने भाभी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, आरोपी महिला के अलग ही तेवर दिखे। उसने खुलेआम कह दिया कि अब वह उसका भांजा नहीं, पति है। अब वह उसके साथ ही रहेगी। पुलिस ने किशोर की आयु से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेज आने के बाद महिला पर कार्रवाई की बात कही है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार दिल्ली निवासी महिला पर अपने 16 वर्षीय भांजे के साथ प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध बनाने का आरोप है। किशोर की आयु संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।