ससुराल में पत्नी ने कराई बेइज्जती, पति ने घर लौटते ही खुद को कमरे में किया बंद; उठाया खौफनाक कदम
अभिषेक पत्नी को फोन करता था तो वह फोन नहीं उठाती थी। पत्नी के व्यवहार से परेशान होकर अभिषेक 2 दिन पहले हैदराबाद से अपने गांव चला आया था। गुरुवार को अभिषेक अपनी पत्नी को ले आने ससुराल गया था। पत्नी खुशी, ससुर राजेश शर्मा और खुशी की बड़ी बहन आशी ने अभिषेक को खूब मारा पीटा और बेइज्जत भी किया।

यूपी के गोरखपुर में एक पत्नी ने अपने मायकेवालों के साथ मिलकर विदा कराने आए पति की जमकर बेइज्जती कराई। यही नहीं उसके साथ मारपीट भी की। युवक, ससुराल में हुए बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर सका। घर लौटते ही उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कमरे में उसने खुद को फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार को सामने आई घटना के बाद युवक की मां ने बेटे के ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर के गीड़ा क्षेत्र के क्षेत्र के नगवा निवासी 27 वर्षीय अभिषेक की मां नर्वदा देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया बेटे की शादी बीते 13 फरवरी को बेलीपार थाना के डेहरा, सेंवई बाजार निवासी खुशी शर्मा पुत्री राजेश शर्मा के साथ हुई थी। अभिषेक शर्मा हैदराबाद में रहकर पेंट पालिश का काम करता था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसकी पत्नी खुशी उनके लड़के को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर अभिषेक कुछ महीने पहले हैदराबाद कमाने चला गया। फिर पत्नी भी अपने मायके चली गई।
वहां से जब अभिषेक पत्नी को फोन करता था तो वह फोन नहीं उठाती थी। पत्नी के व्यवहार से परेशान होकर अभिषेक दो दिन पहले हैदराबाद से अपने गांव चला आया था। गुरुवार को अभिषेक अपनी पत्नी को ले आने ससुराल गया था। आरोप है कि पत्नी खुशी, ससुर राजेश शर्मा और खुशी की बड़ी बहन आशी ने अभिषेक को खूब मारा पीटा और बेइज्जत भी किया। अभिषेक बिना पत्नी को लिए ही ससुराल से अकेले घर चला आया।
गुरुवार को अभिषेक अपनी पत्नी को ले आने ससुराल गया था। आरोप है कि वहां पर उससे मारपीट की गई थी। इससे अभिषेक बुरी तरह दुखी हो गया। दुखी मन से वह अपने घर लौटा और लौटते ही खुद को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अभिषेक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।




साइन इन