Wife had not been visiting her in laws for 10 months angry husband shot himself 10 महीने से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी, नाराज़ पति ने खुद को गोली से उड़ाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

10 महीने से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी, नाराज़ पति ने खुद को गोली से उड़ाया

एटा में होली की रात एक युवक ने पत्नी के मायके से वापस न आने से आहत होकर कथित तौर पर तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Thu, 5 March 2026 12:27 PMPawan Kumar Sharma भाषा, एटा
share
10 महीने से ससुराल नहीं आ रही थी पत्नी, नाराज़ पति ने खुद को गोली से उड़ाया

Etah News: एटा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जलेसर थाना क्षेत्र के पुन्हेरा गांव में होली की रात एक युवक ने कथित रूप से तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात 32 साल दुष्यंत ने अपने घर पर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां वह खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक दुष्यंत पिछले कई महीनों से पारिवारिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी करीब दस महीने से मायके में रह रही थी और वापस नहीं आ रही थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, बाद में खुद भी दे दी जान

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैनपुरी में दो गांवों के बीच बवाल, ग्रामीणों ने किया पथराव और फायरिंग

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मार हत्या

उधर, मथुरा में मंगलवार को प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी होने पर किशोरी कमरे में गले में फंदा लगाकर लटक गयी। परिजनों ने उसे फंदे से उतार कर तत्काल उपचार को भिजवाया। हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। वहीं युवक हत्या की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। हत्यारोपियों की धरपकड़ को पांच टीमें लगाई गयी हैं। पुलिस करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हापुड़ में होली पर दिन दहाड़े मर्डर, बाइक सवार बदमाशों ने किसान को मारी गोली

थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव निवासी अर्जुन अपने दोस्त सचिन के साथ धने वाले की ओर से गांव की ओर बाइक लेकर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पथवारी मंदिर के समीप भोलू व बॉबी ने उसको रोक लिया और बातचीत करने लगे। आरोप है कि इस दौरान अर्जुन के सीने में गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गये। घटना की जानकारी होने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अर्जुन को उपचार को नजदीकी हॉस्पिटल ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की गोली मारकर हत्या की जानकारी होने पर उसकी दोस्त किशोरी ने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से उतार लिया और उसे उपचार को अस्पताल ले गये। वहां हालत चिंताजनक होने पर उसे चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। उसका एस एन हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।