wife had gone to bank while inside house husband hanged himself Their two-year-old son sat huddled near door बैंक गई थी पत्नी, घर के अंदर पति ने लगाई फांसी, दरवाजे से सटा बैठा रहा दो साल का बेटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बैंक गई थी पत्नी, घर के अंदर पति ने लगाई फांसी, दरवाजे से सटा बैठा रहा दो साल का बेटा

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई, घर के भीतर मौत से जूझते पिता और बाहर दरवाजे से सटा बैठा दो साल का मासूम यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया।

Mon, 9 Feb 2026 09:20 PMDinesh Rathour मेरठ, कार्यालय संवाददाता
share
बैंक गई थी पत्नी, घर के अंदर पति ने लगाई फांसी, दरवाजे से सटा बैठा रहा दो साल का बेटा

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई, घर के भीतर मौत से जूझते पिता और बाहर दरवाजे से सटा बैठा दो साल का मासूम यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया। 40 वर्षीय युवक ने तार का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उस वक्त पत्नी बैंक के काम से बाहर थीं, जबकि घर में सिर्फ उनका नन्हा बेटा मौजूद था, जो काफी देर तक कमरे के दरवाजे से सटा बैठा रहा।

जानकारी के अनुसार, विजयनगर में योगेश चंद्रा के मकान में रजनीश सैनी, पत्नी बबीता और बेटे के साथ किराए पर रहते थे। बबीता एक कॉलेज में सहायक शिक्षिका हैं और इन दिनों चाइल्ड केयर लीव पर थीं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह काम से निकलीं। इस दौरान रजनीश बेटे के साथ घर पर थे। बताया गया कि पत्नी के बाहर जाते ही रजनीश ने तार का फंदा बनाकर स्टोर रूम में फांसी लगा ली। इस दौरान उनका बेटा बाहर दरवाजे से सटा बैठा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे को देखते ही दुल्हन ने किया टेढ़ा मुंह, फिर खींचने लगी कपड़े, टूट गई शादी

घर का नजारा देख बदहाल हुई बीवी

काफी देर बाद जब बबीता बैंक से लौटकर घर पहुंचीं तो उन्होंने पति को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। घर के भीतर कमरे की चौखट पर उनका बेटा बैठा मिला। पति को आवाज दी गई, पर कोई जवाब नहीं आया। अंदर जाकर देखा तो स्टोर रूम का दरवाजा बंद था। शंका बढ़ने पर पड़ोसियों को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ा तो भीतर रजनीश का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही बबीता बदहवास हो गईं और पति को नीचे उतारने की गुहार लगाने लगीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में एक और जेठानी फंसी, देवरानी की जगह दे रही थी सीटेट परीक्षा, दोनों को जेल

बहू पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बहू पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और आरोपों को जांच का विषय बताया। पुलिस के अनुसार, रजनीश और बबीता की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। बबीता की पहली तैनाती बुलंदशहर में थी और जुलाई 2023 में उनका तबादला मेरठ हुआ। रजनीश पहले निजी नौकरी करते थे, लेकिन बच्चे की देखभाल के लिए उन्होंने काम छोड़ दिया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।