an elder jethani was taking CTET exam in place of her younger devrani both have been sent to jail In Varanasi यूपी में एक और जेठानी फंसी, देवरानी की जगह दे रही थी सीटेट परीक्षा, पुलिस ने दोनों को जेल भेजा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में एक और जेठानी फंसी, देवरानी की जगह दे रही थी सीटेट परीक्षा, पुलिस ने दोनों को जेल भेजा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में कूटचित दस्तावेज तैयार कर देवरानी के स्थान पर जेठानी को परीक्षा देते पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

Mon, 9 Feb 2026 07:26 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
यूपी में एक और जेठानी फंसी, देवरानी की जगह दे रही थी सीटेट परीक्षा, पुलिस ने दोनों को जेल भेजा

कानपुर के बाद अब वाराणसी में देवरानी की जगह जेठानी परीक्षा देने के मामले में फंस गई। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में कूटचित दस्तावेज तैयार कर देवरानी के स्थान पर जेठानी को परीक्षा देते पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। दरअसल परीक्षा केंद्र सुभाष चन्द्र महाविद्यालय, चकरमा, में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के दौरान कूटचित दस्तावेजों के द्वारा जेठानी अंजू यादव अपने देवरानी अर्चना यादव के स्थान पर परीक्षा देते समय उस समय संदेह में आ गई जब उसका बायोमेट्रिक मिलान नही हो पाया। तीन बार मे भी मिलान न होने पर केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर दिया।

परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार अंजू यादव, पत्नी हवलदार यादव के बाद समोवार को सुबह दूसरी अभियुक्ता अर्चना यादव पत्नी परमानंद यादव को उसके घर पहलवानपुर, आजमगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक डॉ राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने धारा 318(4), 319, 336 (2), 336 (3), 61 (2) बीएनएस एवं धारा 8(3), 13(4) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस को पूछताछ के दौरान देवरानी अर्चना यादव ने बताया कि वह पढ़ाई में कमजोर होने के कारण अध्यापक बनने की लालच में अपनी जेठानी से संपर्क कर अपने स्थान पर परीक्षा दिलाने हेतु सहमत कराई। इसके लिए आधार कार्ड में फोटो एडिट कर कूटचित दस्तावेज तैयार किया गया तथा उसी दस्तावेज पर जेठानी ने परीक्षा दे रही थी लेकिन पकड़ में आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा अध्यक्ष की बदल गई कुर्सी, बेहद खास है कर्नाटक से आई नई चेयर

दो दिन पहले कानपुर में भी पकड़ी गई थी जेठानी

इसी तरह कानपुर के बर्रा स्थित पूर्ण चन्द्र विद्या निकेतन स्कूल में भाभी की जगह परीक्षा देने पहुंची आरोपित युवती को बायोमीट्रिक जांच के दौरान पकड़ लिया गया था। युवती सुबह की पाली में खुद की परीक्षा देने आई थी, जबकि दूसरी पाली में भाभी की परीक्षा देने पहुंची थी। बर्रा पुलिस आरोपित युवती से पूछताछ कर रही है। बर्रा स्थित पूर्ण चन्द्र विद्या निकेतन में शनिवार दोपहर को दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हुई। इसी दौरान बायोमीट्रिक मिलान नहीं हुआ। इसकी सूचना स्कूल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को दी। पकड़ी गई युवती ने पूछताछ में अपना नाम कन्नौज के घना पूर्वा लाख निवासी अजब सिंह की पुत्री संध्या बताया था। वह अपनी भाभी शिवानी देवी की जगह पर परीक्षा देने केंद्र पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रवेश पत्र पर दर्ज विवरण और बायोमीट्रिक रिकार्ड में अंतर था, इसके बाद उसे पकड़ा गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।