wife conspired with neighbour to murder husband slit his throat with a knife पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर रच दी पति के कत्ल की साजिश, चाकू से रेतवा डाला गला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर रच दी पति के कत्ल की साजिश, चाकू से रेतवा डाला गला

प्रदीप सिंह परिहार पत्नी पूजा के साथ उतरेटिया में संदीप पाल के मकान में किराए पर रहता था। 9 महीने से रामतीर्थ भी उसी मकान में किराए पर रहने लगा था। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप सिंह परिहार शराब पीने का आदती था। पूजा और प्रदीप में अक्सर झगड़ा होता था।

Wed, 21 Jan 2026 07:59 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर रच दी पति के कत्ल की साजिश, चाकू से रेतवा डाला गला

यूपी की राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड पर चिरैयाबाग शहीदपथ अंडर पास के नीचे मंगलवार रात सिलेंडर डिलीवरी करने वाले प्रदीप सिंह परिहार की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी से कराई थी। पीजीआई थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर ली है।

इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कानपुर देहात के रूरा इलाके के ठकुरान अमौली निवासी पूजा सिंह और मोहनगंज अमेठी के जमरवा हवेली का रहने वाला रामतीर्थ है। प्रदीप सिंह परिहार पत्नी पूजा के साथ उतरेटिया में संदीप पाल के मकान में किराए पर रहता था। नौ महीने से रामतीर्थ भी उसी मकान में किराए पर रहने लगा था। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप सिंह परिहार शराब पीने का आदी था। पूजा और प्रदीप में अक्सर झगड़ा होता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐक्शन मोड में एंटी करप्शन टीम, अब बिजली निगम का टेंडर बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

इस बीच पूजा और रामतीर्थ के बीच प्रेम प्रसंग हो गए। दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। पूजा ने रामतीर्थ के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। रामतीर्थ भी इसके लिए तैयार हो गया। दोनों ने प्लान किया था कि प्रदीप की हत्या करके यहां से कहीं दूर जाकर रहने लगेंगे। योजनाबद्ध तरीके से प्रदीप की मंगलवार को गला रेतकर रामतीर्थ ने हत्या कर दी। भागते समय उसको लोगों ने पकड़ लिया। प्रदीप के पिता लखन सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

काल डिटेल्स से हुआ खुलासा

पुलिस ने रामतीर्थ को पकड़कर पूछताछ शुरू की। उसने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने काल डिटेल्स के साक्ष्य प्रस्तुत किए। रामतीर्थ और पूजा में लंबी बातचीत के साक्ष्य दिए। कड़ाई से पूछताछ की। रामतीर्थ ने हत्या की बात स्वीकारी। पुलिस ने पूजा को पकड़ा। पूछताछ हुई तो उसने भी सारी जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शक्की पति का ससुराल में तांडव, पत्नी, सास-ससुर और साले पर पेट्रोल डाल लगा दी आग

फोन कर मिलने के लिए बुलाया शराब पिलाई और फिर कत्ल कर दिया

इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रदीप दो दिन पूर्व कानपुर गया था। मंगलवार रात वह लौट रहा था। इसकी जानकारी पूजा ने प्रेमी रामतीर्थ को दी थी। शाम को जब प्रदीप लौटा तो रामतीर्थ ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया। वह उसे अपने साथ ले गया। उसे शराब पिलाई। इसके बाद प्रदीप की बाइक पर बैठकर घर लौट रहा था। रास्ते में पीछे बैठ रामतीर्थ ने चाकू से प्रदीप का गला रेत दिया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।