Why does the government object to I Love Mohammad Chandrashekhar said about lathicharge in Bareilly आई लव मोहम्मद पर सरकार को आपत्ति क्यों; बरेली में लाठीचार्ज पर भड़के चंद्रशेखर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आई लव मोहम्मद पर सरकार को आपत्ति क्यों; बरेली में लाठीचार्ज पर भड़के चंद्रशेखर

चंद्रशेखर आजाद ने आई लव मोहम्मद नारे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म के आधार पर काम कर रही है। आई लव मोहम्मद पर सरकार को आखिर आपत्ति क्यों है। बरेली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। 

Sun, 28 Sep 2025 08:48 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
share
आई लव मोहम्मद पर सरकार को आपत्ति क्यों; बरेली में लाठीचार्ज पर भड़के चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आई लव मोहम्मद नारे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म के आधार पर काम कर रही है। ‘आई लव मोहम्मद’ पर सरकार को आखिर आपत्ति क्यों है। बरेली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। बेगुनाह लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। कमजोर वर्ग के लोगों का उत्पीड़न किया तो यूपी की जेलें छोटी पड़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि आइ लव मुहम्मद को तो सरकार ने अपराध मान लिया है। लव लिखा पेपर हाथ में लेने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उनके खिलाफ अपराधियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है। यूपी में जंगलराज चल रहा है। जनता इसे खत्म करना चाहती है। बरेली में अन्याय हुआ है। एक प्रदेश में दो कानून कैसे हो सकते हैं। पुलिस चाहती तो बरेली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों को शांतिपूर्वक तरीके से समझाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि सरकार धर्म के आधार पर काम कर रही है। अंत में चंद्रशेखर आजाद ने मौजूद लोगों से एक मौका देने की बात कही। उन्होंने हाथ उठवाकर आशीर्वाद देने को कहा।

सांसद चंद्रशेखर ने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने पर जोर देकर मौजूद लोगों से हाथ भी उठवाए। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में जब बैलेट पेपर का प्रयोग किया जाता है तो आम चुनाव में ईवीएम क्यों। कहा कि 2027 चुनाव में भाजपा का घमंड चूर कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आई लव मोहम्मद नारे को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बयान, बोले-हमें कोई दिक्कत नहीं

इस सरकार में बीजेपी नेताओं को ही देने पड़ रहे धरने

मुरादाबाद। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि इस सरकार में भाजपा विधायकों और नेताओं को ही धरने देने पड़ रहे हैं। कहा कि सरकार का इंटेलीजेंस पूरी तरह से फेल है। ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बाद भी हाईकोर्ट बेंच नहीं बन पा रही है। हमारे पास ताकत होती तो एक नहीं दो बेंच बना देते। एक मुरादाबाद तो दूसरी मेरठ में, लोगों को इलाहाबाद नहीं जाना पड़ता।

आजम खां का बहुत उत्पीड़न हुआ, मैंने सदन मे उठाया मुद्दा

मुरादाबाद। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने स्थानीय मुद्दों को भी फोकस किया। मुरादाबाद मंडल के कद्दावर सपा नेता आजम खां पर कहा कि उनके साथ बहुत अन्याय हुआ। उत्पीड़न किया गया। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जो भी किया हो पर मैंने तो संसद में भी आजम खां पर किए जा रहे उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। गौतम बुद्ध पार्क के पास नगर निगम द्वारा सीनियर केयर सेंटर बनाए जाने का विरोध करने वाले और लाइनपार में पाइप लाइन डालने के विरोध में जिन चंदन सिंह रैदास का नाम आया था उनके पक्ष में खुल कर बोले। कहा कि हम छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान करते हैं। चंदन पर आंच आई तो पूरी पार्टी खड़ी होगी। जेलें छोटी पड़ जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आई लव मोहम्मद...स्कूल में हिंदू छात्रों से बनवाए गए स्लोगन चार्ट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।