कौन था संदीप जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया? जानें हाईवे पर क्यों खौफ खाते थे ट्रक ड्राइवर
संदीप ऐसा क्रिमिनल था जिसने कई ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर हाईवे पर अपने नाम का आतंक फैला रखा था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। संदीप का ट्रक ड्राइवरों में बड़ा खौफ था। उसका नाम यूपी, हरियाणा और महाराष्ट्र में ट्रक ड्राइवरों के साथ हुई हत्या और लूटपाट की 16 से अधिक घटनाओं में था।

यूपी एसटीएफ और बागपत की पुलिस के हाथों रविवार की देर रात एनकाउंटर में मार गिराए गए संदीप से हाईवे पर ट्रक ड्राइवर खौफ खाते थे। मूल रूप से हरियाणा के भैणी का रहने वाला संदीप ऐसा क्रिमिनल था जिसने कई ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर हाईवे पर अपने नाम का आतंक फैला रखा था। यूपी एसटीएफ और बागपत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 29 जून की रात में बागपत में संदीप की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार संदीप ने गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश की और जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मारे गए बदमाश की शिनाख्त कराई तो पता चला कि वह भैणी महाराजगंज, थाना महम, रोहतक (हरियाणा) का रहने वाला संदीप है। पुलिस को संदीप की कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में 4 करोड़ की निकिल प्लेट लूट केस में तलाश थी। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। संदीप का ट्रक ड्राइवरों में बड़ा खौफ था।
उसका नाम यूपी, हरियाणा और महाराष्ट्र में ट्रक ड्राइवरों के साथ हुई हत्या और लूटपाट की 16 से अधिक घटनाओं में था। बताया जाता है कि वह चार से अधिक ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर चुका था। ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाने के पीछे उसका मकसद लूट का होता था। उसका बकायदा एक गैंग था। इस गैंग से ट्रक ड्राइवर खौफ खाते थे।
रास्ते में ट्रक रोककर करता था वारदात
संदीप रास्ते में ट्रक रोक कर वारदात को अंजाम देता था। ट्रक ड्राइवर जब सो रहे होते तब भी वह उन पर हमला कर दिया करता था। वह ट्रकों को माल सहित गायब कर देता था। संदीप का गैंग उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाण और महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्टरों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ था।




साइन इन