UP police encounter one lakh prize money criminal killed in baghpat 16 cases of murder robbery and dacoity registered यूपी में देर रात पुलिस एनकाउंटर, एक लाख का इनामी संदीप ढेर, हत्या, लूट और डकैती के दर्ज हैं 16 मुकदमे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में देर रात पुलिस एनकाउंटर, एक लाख का इनामी संदीप ढेर, हत्या, लूट और डकैती के दर्ज हैं 16 मुकदमे

यूपी में एसटीएफ और बागपत पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में रविवार देर रात एक लाख के इनामी बदमाश मार गिराया गया। पुलिस एनकाउंटर में नोएडा एसटीएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को भी गोली लगी है।

Mon, 30 June 2025 06:10 AMDeep Pandey मेरठ, हिन्दुस्तान
share
यूपी में देर रात पुलिस एनकाउंटर, एक लाख का इनामी संदीप ढेर, हत्या, लूट और डकैती के दर्ज हैं 16 मुकदमे

यूपी में एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में रविवार देर रात एक लाख के इनामी अपराधी संदीप को बागपत कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक हेड कांस्टेबल को भी गोली लग गई है। घायल कांस्टेबल का इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ लूट और डकैती के 16 मुकदमे दर्ज थे।

एसटीएफ की नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम को एक लाख कहना में वांटेड अपराधी संदीप की लोकेशन बागपत कोतवाली क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद संदीप की घेराबंदी शुरू की गई। देर रात स्पेशल ऑपरेशन के दौरान संदीप और उसके साथियों को घेरने का प्रयास किया, इस दौरान टीम पर बदमाशों ने फायर कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जबकि उसके साथी फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान नोएडा एसटीएफ के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को भी गोली लगी है। घायल सिपाही का बागपत जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

मरने वाले बदमाश की पहचान संदीप पुत्र सतवीर निवासी भैणी महाराजगंज थाना महम, रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। एसपी राजकुमार मिश्रा ने खुलासा किया कि संदीप और उसके साथी गैंग के रूप में काम करते थे। यह गिरोह हाईवे पर ट्रक ड्राइवर की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूट लेता था। संदीप कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र से लगभग चार करोड़ की निकिल प्लेट से भरे ट्रक लूटने के केस में वांछित चल रहा था और उस पर कानपुर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में पति-पत्नी की हत्या करने वाला लुटेरा मारा गया, एनकाउंटर में सिपाही भी घायल

अभी तक चार कत्ल कर चुका है संदीप

हाईवे पर ट्रक ड्राइवर्स की हत्या करके बड़ी बड़ी लूट करने वाला गैंग काफी बड़ा है। इस गैंग ने अब तक चार से अधिक ट्रक ड्राइवर्स की हत्या करके सामान सहित ट्रक लूटे थे। संदीप पर उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र और हरियाणा में ट्रक ड्राइवर्स की हत्या करके समान सहित ट्रक लूटने और हाईवे पर लूट, डकैती के 16 से अधिक केस दर्ज हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।