who was professor braj kishore tiwari nine scholarships at bhu someone hide his identity gave rs 45 lakh 75 thousand कौन थे ब्रज किशोर? जिनके नाम पर BHU में होंगी 9 स्कॉलरशिप; किसी ने पहचान छुपा दिए 45.75 लाख, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन थे ब्रज किशोर? जिनके नाम पर BHU में होंगी 9 स्कॉलरशिप; किसी ने पहचान छुपा दिए 45.75 लाख

‘बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन’ भौतिकी विभाग के पूर्व आचार्य ‘ब्रज किशोर तिवारी’ की याद में नौ छात्रवृत्तियों की शुरुआत करेगा। एक सदस्य ने इसी साल से स्कॉलरशिप शुरू करने के लिए 45.75 लाख रुपये का प्रतिदान दिया है। उन्होंने अपनी पहचान गोपनीय रखी है। 9 छात्रों को 25 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।

Sat, 6 June 2026 12:11 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
share
कौन थे ब्रज किशोर? जिनके नाम पर BHU में होंगी 9 स्कॉलरशिप; किसी ने पहचान छुपा दिए 45.75 लाख

UP News : अमेरिका में कार्यरत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पूर्व छात्रों के संगठन ‘बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन’ ने शुक्रवार को मातृसंस्था के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत फाउंडेशन भौतिकी विभाग के पूर्व आचार्य ‘ब्रज किशोर तिवारी’ की याद में नौ छात्रवृत्तियों की शुरुआत करेगा। एक सदस्य ने इसी साल से छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए 45.75 लाख रुपये का प्रतिदान दिया है। उन्होंने अपनी पहचान गोपनीय रखी है।

समझौते के तहत भौतिकी विभाग के मेधावी और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले नौ छात्रों को 25 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति की शुरुआत इसी वर्ष से होगी। पहले साल में तीन छात्रों को यह धनराशि प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष एमएससी भौतिकी कार्यक्रम में नामांकित विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत ओपन मेरिट, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। साथ ही छात्राओं का समुचित प्रतिनिधित्व भी सुनिश्चित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत एक वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम लागू होने के बाद भी यह छात्रवृत्ति योजना जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है उधम सिंह? जिस पर यूपी पुलिस ने घोषित किया है 1 लाख रुपए का इनाम

समझौते पर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रज किशोर तिवारी स्कॉलरशिप योग्य एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सार्थक सहयोग प्रदान करेगी और भावी भौतिकविदों और शोधकर्ताओं की नई पीढ़ी के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। पूर्व छात्रों द्वारा प्रेरित इस प्रकार की परोपकारी पहलें शैक्षणिक परिवेश को सुदृढ़ बनाती हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज को लौटाने की संस्कृति को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन के अरविंद जैन के प्रयासों की भी सराहना की। कहा कि यह पहल विश्वभर में फैले बीएचयू परिवार की अपनी मातृसंस्था में शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थी कल्याण को सुदृढ़ बनाने के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: प्राइमरी शिक्षकों के दूसरे जिले में तबादला प्रक्रिया शुरू, ये बाध्यता नहीं
ये भी पढ़ें:UP में इबोला वॉयरल से प्रभावित देशों से आए यात्रियों की निगरानी, 95 की लिस्ट बनी
ये भी पढ़ें:UP: मासूमों को दही पसंद थी, पिता ने उसी में मिला दिया जहर; बेटा-बेटी को मार डाला

कौन थे बीकेटी

स्व. ब्रज किशोर तिवारी बीएचयू के भौतिकी विभाग में 1940-42 तक छात्र रहे। इसके बाद 1944 से 1979 तक उन्होंने प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दीं। अपने छात्रों के बीच बीकेटी के नाम से विख्यात स्व. ब्रज किशोर तिवारी पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय कृषक परिवार से थे। वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्र के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने एमएससी की उपाधि प्राप्त की और बीएचयू में अध्यापन किया। उनके अनेक विद्यार्थी उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते थे और स्नातक होने के बाद भी व्यक्तिगत परामर्श के लिए उनके घर आते रहते थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।