यूपी का नया मुख्य सचिव कौन? IAS मनोज सिंह आज रिटायर हो रहे, एक्सटेंशन या नई तैनाती
यूपी का अगला मुख्य सचिव कौन? इसको लेकर तस्वीर गुरुवार को पूरी तरह से साफ हो जाएगी। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलेगा या फिर नई तैनाती होगी। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आज रिटायर हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव कौन होगा? इसको लेकर तस्वीर गुरुवार को पूरी तरह से साफ हो जाएगी। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिलेगा या फिर नई तैनाती होगी इसको लेकर बुधवार को चर्चाओं का बाजार दिनभर गर्म रहा। केंद्र सरकार द्वारा कोई संकेत न मिलने की वजह से मुख्य सचिव को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
1988 बैच के आईएएस मनोज कुमार सिंह 30 जून 2024 को मुख्य सचिव बनाए गए और वह गुरुवार 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को जुलाई के पहले हफ्ते में पत्र भेजा गया था। केंद्र सरकार इसके पहले मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय और दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल बढ़ा चुका है। मनोज कुमार सिंह की गिनती मुख्यमंत्री के करीबियों में होती है। केंद्र सरकार द्वारा अभी तक जितने भी मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार दिया गया है, उसका पत्र अंतिम दिन ही आया है। इसीलिए प्रदेश के लोगों के साथ ब्यूरोक्रेसी को गुरुवार का बेसब्री से इंतजार है। सभी की निगाहें केंद्र की ओर लगी हुई हैं।
मुख्य सचिव की रेस में ये नाम
मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार न मिलने पर तीन आईएएस के नामों पर विचार होगा। नए मुख्य सचिव की रेस में कई नाम हैं। 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अफसर और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, केंद्र में तैनात आईएएस देवेश चतुर्वेदी और अपर मुख्य सचिव वित्त और कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार दावेदार माने जा रहे हैं।




साइन इन