police encounter in shamli up notorious criminal samayadeen alias sama killed cases in up and karnataka reward on head यूपी में फिर एनकाउंटर, पुलिस के हाथों मारा गया 50 हजार का इनामी कुख्यात समयदीन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में फिर एनकाउंटर, पुलिस के हाथों मारा गया 50 हजार का इनामी कुख्यात समयदीन

कुख्यात समयदीन उर्फ सामा लंबे से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उसने हमला बोल दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में समयदीन को गोली लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Tue, 9 Dec 2025 08:29 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में फिर एनकाउंटर, पुलिस के हाथों मारा गया 50 हजार का इनामी कुख्यात समयदीन

Police Encounter in Shamli: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एनकाउंटर हुआ है। यहां शामली में एक कुख्यात बदमाश यूपी पुलिस के हाथों मारा गया है। मारे गए बदमाश का नाम समयदीन उर्फ सामा था। उसका लंबा आपराधिक इतिहास था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। शामली पुलिस के अनुसार समयदीन यूपी से फरार होकर कर्नाटक में रह रहा था। समयदीन पर 23 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। उसने दक्षिण भारत में भी कुछ घटनाओं को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि उस पर तीन मुकदमे वहां भी दर्ज हैं। समयदीन उर्फ सामा के एनकाउंटर को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एनकाउंटर के दौरान एसओ बाबरी के जख्मी होने की भी खबर है। हालांकि वह अब ठीक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार समयदीन उर्फ सामा लंबे से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान समयदीन ने अत्याधुनिक हथियार से पुलिस पर हमला बोल दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में समयदीन को गोली लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समयदीन के पास से 9 एमएम और इंग्लिश बोर की दो पिस्टल बरामद हुई है। समयदीन के मारे जाने के बाद पुलिस उसके गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। उसके परिवार से भी पुलिस संपर्क कर रही है।

शामली के एसपी ने एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समयदीन ने पहले भी कई बार यहां घटनाएं की हैं। वह जेल भी गया था। बाद में यहां से फरार होकर यह कर्नाटक चला गया। यूपी और दक्षिण भारत में रहकर लगातार घटनाएं करता था। 18 अक्टूबर की रात में शामली में हुई लूटपाट की एक घटना में एक बदमाश मारा गया था तब यह मौके से भाग गया था। उन्होंने कहा आज एक बड़े बदमाश का अंत हुआ है। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के दौरान एसओ बाबरी को गोली लगी है। इस समय वह ठीक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, बुलंदशहर में इनामी, लखनऊ में स्मैक तस्कर को लगी गोली
ये भी पढ़ें:व्यवस्था में बोझ बनने वालों से धरती माता को मिली मुक्ति, एनकाउंटर पर बोले सीएम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।