Who DSP Priyanka Bajpai With thousands followers on Instagram she rivals actresses in beauty कौन हैं डीएसपी प्रियंका बाजपेई? इंस्टा पर हजारों फॉलोअर्स, खूबसूरती में अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं डीएसपी प्रियंका बाजपेई? इंस्टा पर हजारों फॉलोअर्स, खूबसूरती में अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर

यूपी के पुलिस विभाग में 206 पीपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। इसमें कन्नौज की डीएसपी प्रियंका बाजपेई का भी नाम शामिल है। प्रियंका का नाम चर्चित पुलिस अधिकारियों में भी शामिल हैं। खूबसूरती की बात करें तो प्रियंका अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। 

Thu, 4 June 2026 03:50 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कन्नौज
share
कौन हैं डीएसपी प्रियंका बाजपेई? इंस्टा पर हजारों फॉलोअर्स, खूबसूरती में अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर

UP PPS Transfer List: पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए योगी सरकार इन दिनों विभागों बड़ा फेरबदल कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस विभाग में 206 PPS अफसरों के तबादले किए गए। ट्रांसफर हुए अफसरों की लिस्ट में कन्नौज में तैनात यातायात सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई का नाम भी शामिल है। प्रियंका का कानपुर ट्रांसफर किया गया है। पुलिसिंग के अलावा प्रियंका सोशल पर भी काफी एक्टिव हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर भी अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं। यही नहीं प्रियंका खूबसूरती में भी किसी से पीछे नहीं हैं, वह बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। उनका नाम उत्तर प्रदेश की चर्चित पुलिस अधिकारियों में भी आता है।

2017 में पास की थी UPPCS की परीक्षा

प्रियंका का डीएसपी बनने का सफर आसान नहीं था। यूपीपीसीएस परीक्षा पास करने से पहले प्रियंका का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था। लेकिन प्रियंका का लक्ष्य कुछ और ही था, तो उन्होंने यूपीपीसीएस की तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। 2017 में पीसीएस का रिजल्ट आया तो प्रियंका ने 6वीं रैंक हासिल कर टॉप-10 में जगह बनाई और डीएसपी पद के लिए चयन हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 206 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

कन्नौज में सीओ ट्रैफिक पद पर थीं तैनात

यूपीपीसीएस में सफलता मिलने के बाद प्रियंका की पहली तैनाती कन्नौज में सीओ ट्रैफिक के पद पर हुई थी। प्रियंका का अब कानपुर तबादला हो गया है। मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली प्रियंका बाजपेई की पढ़ाई-लिखाई भी यहीं से हुई है। शुरू से ही मेधावी रहीं प्रियंका ने ग्रेजुएशन के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। प्रियंका को गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। प्रियंका ने इसके बाद इसी विषय से पीएचडी भी की है।

कभी सोशल मीडिया से बनाई थी दूरी, आज इंस्टा पर हैं हजारों फॉलोअर्स

प्रियंका बाजपेई पुलिसिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 43 हजार फॉलोअर्स हैं। प्रियंका हर एक्टिविटी को लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। प्रियंका सुंदरता में भी पीछे नही हैं। बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को वह टक्कर देती हैं। एक समय ऐसा भी था जब प्रियंका ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। प्रियंका यूपीपीसीएस की तैयारी कर रही थीं। उस दौरान उन्होंने दो साल तक सोशल मीडिया से पूरी तरह से कट गई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल ज्ञान बढ़ाने और जानकारी हासिल करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग समय की बर्बादी भी बन सकता है। उनका कहना था कि जब वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं थीं तो उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस भर्ती में सॉल्वर बने तो संपत्ति कुर्क होगी, एक करोड़ का जुर्माना भी
ये भी पढ़ें:योगी सरकार 1300 स्कूलों में करने जा रही बड़ा काम, सालभर छात्रों को देगी ट्रेनिंग

मॉडलिंग का शौक भी रखती हैं प्रियंका

प्रियंका की लोकप्रियता तो वैसे कई चीजों में हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो उन्हें मॉडलिंग का भी बेहद शौक है। इंस्टाग्राम पर अपलोड हुईं फोटो इस बात का सुबूत हैं, जिसको लेकर भी वह बेहद चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा प्रियंका फिटनेस को लेकर भी काफी एक्टिव हैं। वह समय-समय पर युवाओं को भी इसको लेकर टिप्स देती रही हैं।

सीओ प्रियंका बाजपेई

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं प्रियंका

डीएसपी प्रियंका उन युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी धारक प्रियंका बाजपेई युवाओं को हमेशा एक बैकअप प्लान साथ रखने की सलाह भी देती हैं। उनका मानना है कि सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी के दौरान वैकल्पिक करिअर विकल्प भी तैयार रखना चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।